लखनऊ में जन्मदिन मना रहे हैं कल्याण सिंह

राजस्थान के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज लखनऊ में अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। माल एवेन्यू में उनके आवास पर समर्थकों ने उनके 83वें जन्मदिन को ऐतिहासिक मनाने की जोरदार तैयारी की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 05 Jan 2015 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jan 2015 12:11 PM (IST)
लखनऊ में जन्मदिन मना रहे हैं कल्याण सिंह

लखनऊ। राजस्थान के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज लखनऊ में अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। माल एवेन्यू में उनके आवास पर समर्थकों ने उनके 83वें जन्मदिन को ऐतिहासिक मनाने की जोरदार तैयारी की है।

लखनऊ में मौजूद कल्याण सिंह को आज प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने फोन कर दी जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम ने उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु रहने की कामना की है। कल्याण सिंह आज अपने परिवार के अन्य सदस्यों तथा शुभचिंतकों के बीच लखनऊ में जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया है। अपने परिवारीजन के साथ कल्याण सिंह यज्ञ कर रहे हैं। उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी