बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन आज, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सौर मंडल के सबसे बड़े वृहस्पति ग्रह जो देवताओं के गुरु भी हैं 13 माह बाद 20 नवंबरको दाेपहर 130 बजे राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये छह अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 08:30 AM (IST)
बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन आज, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
सौर मंडल के सबसे बड़े बृहस्पति ग्रह का होगा राशि परिवर्तन, छह अप्रैल तक मकर राशि में रहेंगे।

लखनऊ, जेएनएन। सौर मंडल के सबसे बड़े बृहस्पति ग्रह जो देवताओं के गुरु भी हैं 13 माह बाद 20 नवंबरको दाेपहर 1:30 बजे राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये छह अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। गुरु मकर राशि में नीच का हो जाएगा। जहां शनि मकर राशि में पहले से गोचर कर रहा है, शनि क्रूरता से कर्म फल देता है और गुरु उदारता से सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाता है ज्योतिष में बृहस्पति धर्म, ज्ञान, शिक्षा, विवाह, संतान, सुख-सम्पत्ति का कारक ग्रह है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह की तीन विशेष दृष्टियां पांचवी, सातवीं, नवीं मानी गईं हैं। ये जहां दृष्टि डालते हैं वहां शुभ करते है। गोचर के गुरु जन्म राशि से दो, पांच, नौ, 10 व वें भाव में शुभ होते हैं। बृहस्पति कर्क में उच्च के धनु और मीन उनकी स्वराशि है। 

अशुभ वृहस्पति की शांति के लिए गुरु ग्रह के मंत्रों का जप , गाय, मंदिर और गुरु की सेवा और गुरु ग्रह की वस्तुओं का दान करना चाहिए। भगवान शिव, देवी दुर्गा और भगवान कृष्ण उपासना से भी ग्रहों के बुरे प्रभाव नहीं मिलते है। 

प्रभावित होंगी राशियां

मेष-दशम भाव में गुरु का गोचर अनुकूल और शुभ फलप्रद रहेगा।करियर में नौकरी में व्यवसाय में भाग्य में वृद्धि होगी।वृष- नवम भाव में गुरु का गोचर शुभ फलप्रद है। नौकरीपेशा के लिए मध्यम फलप्रद आर्थिक दृष्टि से आय में वृद्धि होगी विवाह आदि मंगल कार्य होंगे।

मिथुन-स्वास्थ्य एवं रिश्तो के संबंध में सावधानी रखें, व्यवसाय की दृष्टि से मिश्रित फलदायक है। विदेशी कंपनी या विजय से लाभ हो सकता।

कर्क-उत्साह प्रक्रम बढ़ेगा, पारिवारिक सुख बढ़ेगा। नौकरीपेशा की वेतन वृद्धि, व्यवसाय में टर्नओवर बढ़ेगा आय में वृद्धि होगी।

सिंह-उत्साह में कमी स्वास्थ्य का ध्यान रखें के लिए मिश्रित फलदायक है। आर्थिक दृष्टि से खर्चे बढ़ेंगे।

कन्या- अनुकूल फलप्रद है। विवाह व मंगल कार्य होंगे। करियर व नौकरी-व्यवसाय में उन्नति होगी।

तुला- शुभ फलप्रद होगी, करियर में उतार-चढ़ाव नौकरी में मिश्रित फल मिलेंगे।

वृश्चिक- करियर व्यवसाय में उतार-चढ़ाव खर्चों में वृद्धि हाेगी।धनु- उत्साह पराक्रम बढ़ेगा, धन लाभ वेतन वृद्धि पदोन्नति मांगलिक कार्य होने की सभावना है।

मकर-करियर की दृष्टि से शुभ फलदायक है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है, आर्थिक दृष्टि से आय में उतार-चढ़ाव संभव है।

कुंभ- आय धन-संपत्ति में सावधानी रखें, नौकरी में व्यवसाय में समस्याएं खर्च में वृद्धि हाेगी।

मीन- शुभ फल प्रदान करेगा नौकरी व्यवसाय में वृद्धि प्रतियोगिता में सफलता चल अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

chat bot
आपका साथी