UP Weather News: यूपी के इन जिलों में 22 सितंबर तक झमाझम बरसेंगे बादल, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather News लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 22 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पिछले सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को हुई मूसलधार बरसात ने किसानों को काफी राहत पहुंचाई होगी।

By Amit MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Sep 2022 08:43 AM (IST) Updated:Mon, 19 Sep 2022 08:43 AM (IST)
UP Weather News: यूपी के इन जिलों में 22 सितंबर तक झमाझम बरसेंगे बादल, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
UP Weather News: अगले एक सप्ताह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

UP Weather News: लखनऊ, जागरण संवाददाता। रविवार को दिनभर सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान राजधानी के कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। खासकर 21 और 22 सितंबर को तेज बारिश के आसार हैं। 

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, मानसून की तरफ लाइन वर्तमान में राजस्थान से होकर उत्तर प्रदेश से गुजर रही है। आगे यह बंगाल की खाड़ी की ओर अग्रसर है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश के पूरे आसार हैं। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। लेकिन, सोमवार को इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, 1.4 मिलीमीटर बारिश के साथ आद्रता भी 98% तक दर्ज की गई। प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

सबसे अधिकतम तापमान कानपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 34.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सबसे कम तापमान मेरठ में 20.1 डिग्री सेल्सियस और मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में 22.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। हल्की-फुल्की बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

बता दें कि पिछले सप्ताह लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। यह बरसात जहां किसानों के लिए राहत बनकर आई, वहीं लखनऊ में एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। तेज बारिश के चलते दीवार ढह गई और नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 

chat bot
आपका साथी