मुख्तार के बाद अब दाेबारा तोड़ा जाएगा पूर्व विधायक रामपाल का अवैध निर्माण

चार साल पहले जियामऊ के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था। जम कर हुआ था हंगामा चार साल में दोबारा करवा लिया अवैध निर्माण।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 06:39 AM (IST)
मुख्तार के बाद अब दाेबारा तोड़ा जाएगा पूर्व विधायक रामपाल का अवैध निर्माण
मुख्तार के बाद अब दाेबारा तोड़ा जाएगा पूर्व विधायक रामपाल का अवैध निर्माण

लखनऊ, (ऋषि मिश्र)।  प्रशासन और एलडीए राजधानी में अवैध कब्‍जों को मुक्‍त कराने के ल‍िए पूरी तत्‍परता से लगे हुए हैं। इसी क्रम में अब मुख्तार अंसारी के बाद एलडीए एक बार फिर से पूर्व विधायक रामपाल का जियामऊ में अवैध निर्माण तोड़ेगा। यहां जियामऊ में चार साल पहले निर्माण ढहाया गया था। मगर रामपाल का ये निर्माण अभियंताओं की अनदेखी से लगातार किया जाता रहा। सरकार की सख्ती के बाद इस वजह से निर्माण ध्वस्‍त करने का आदेश होगा। जिसके बाद ये निर्माण ढहा दिया जाएगा।

अप्रैल 2016 में एमएलसी चुनाव को लेकर हुए विवाद बिसवां से विधायक रामपाल को सपा से निकाल दिया गया था। इमारत गिराए जाने की सूचना मिलते ही विधायक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और सीधे एलडीए अधिकारियों पर हमला बोल दिया था। विधायक ने तत्कालीन एलडीए सचिव को थप्पड़ मार दिया था। उनके साथ मौजूद पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के बेटे जितेंद्र ने पिस्टल निकाल ली थी। ये कामर्शियल कांप्लेक्स उस वक्त ध्वस्त किया गया था।

धीरे धीरे चार साल में लोहिया पथ के नीचे इस निर्माण को फिर से लगभग पूरा कर लिया गया था। अभियंताओं ने लापरवाही की और निर्माण किया जाता रहा अब सख्ती किए जाने पर एक बार फिर से इस निर्माण की रिपोर्ट नकारात्मक आई है। यहां अवैध निर्माण किया गया है। जिसके बाद में रिपोर्ट दी गई। एलडीए की संयुक्त् सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि जल्द ही पूर्व विधायक रामपाल का अवैध निर्माण ढहा दिया जाएगा। जल्द ही इसका आदेश किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी