पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने लगाई थी फांसी, पुल‍िस ने प्रेमी संग दबोचा Ambedkarnagar News

अंबेडकरनगर में पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने में दर्ज हुआ मुकदमा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:56 AM (IST)
पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने लगाई थी फांसी, पुल‍िस ने प्रेमी संग दबोचा Ambedkarnagar News
पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने लगाई थी फांसी, पुल‍िस ने प्रेमी संग दबोचा Ambedkarnagar News

अंबेडकरनगर, जेएनएन। जिले में सोमवार को हुई ईंट भट्टे के मजदूर की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि मजदूर की पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है। 

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव अढऩपुर गांव में एक ईंट भे पर बिहार, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ प्रांत के मजदूर काम करता था। झारखंड प्रांत के गढ़वा जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के गांव भंडरिया निवासी कैला (35) पुत्र दिलदार भी अपने बीवी बच्चों के साथ काम करता था। सोमवार की सुबह कैला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही डेरे के अंदर बिस्तर पर बरामद हुआ था। 

भट्टा मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनों आरोपितों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ प्रांत के बलरामपुर जिले के थाना व गांव रामानुजगंज निवासी कृष्णा पुत्र नंदू की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया। उपनिरीक्षक नरसिंह की जांच में मामला परत-दर-परत खुल गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी जिरमानी का इसी भट्टे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ प्रांत के बलरामपुर जिले के थाना रामानुजगंज के गांव पुरानडीह निवासी मजदूर व उसके कथित मौसा जयनाथ पुत्र स्व. गणेश के बीच वर्षों से अवैध संबंध है। 

अक्सर रात को जिरमानी अपने प्रेमी जयनाथ के डेरे में चली जाती थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार की देर रात तक मृतक तथा आरोपितों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने उसे नपुंसक होने का ताना मारा जाता था। इससे क्षुब्ध उसने डेरे के बगल स्थित पेड़ में फंदे से लटक कर जान दे दी। निरीक्षक मनीष कुमार ङ्क्षसह ने बताया आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी