Holi Special Bus: लखनऊ से दिल्‍ली सेवा आज रात से, जानिए कहां से किस रूट से चलेंगी बसें

क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए प्रबंध निदेशक के निर्देश पर जरूरत के मुताबिक बस सेवाओं को चलाया जाएगा। दो सौ बसों में 44 वातानुकूलित बसें हैं। इनमें दो हाई-एंड-सेवाएं और 42 जनरथ एवं शताब्दी बसें हैं।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 10:36 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 02:32 PM (IST)
Holi Special Bus: लखनऊ से दिल्‍ली सेवा आज रात से, जानिए कहां से किस रूट से चलेंगी बसें
दिल्ली से आने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ के चारों बस स्टेशनों ने की तैयारियां।

लखनऊ, जेएनएन। गैर प्रांतों में नौकरी कर रहे लोगों की त्योहार पर घर वापसी को लेकर रोडवेज प्रशासन तैयार हो गया है। रंगोत्सव पर्व के लिए परिवहन निगम की सेवाएं गुरुवार देर रात से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली से सबसे ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, बरेली और पूर्वांचल के शहरों की ओर आते हैं। इसे लेकर आनंद विहार दिल्ली और कौशांबी बस स्टेशन पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस सेवाओं के संचालन का खाका खींचते हुए करीब दो सौ रोडवेज बसों को चलाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन बुकिंग में बेहतर ट्रैफिक प्रदेश की ओर आने की संभावना के तहत होली स्पेशल सेवाओं को शुरू कर रहा है।

दो सौ बसों का होगा संचालन: दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ, कानपुर, बरेली, हल्द्वानी, आजमगढ़, सौनौली, बदायूं, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़ आदि करीब नौ प्रमुख रूटों पर करीब 200 बसों का संचालन रात से शुरू हो जाएगा। शुक्रवार और शनिवार की रात सर्वाधिक ट्रैफिक निकलने की संभावना है।

चलेंगी 44 एसी और 156 साधारण बसें: क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए प्रबंध निदेशक के निर्देश पर जरूरत के मुताबिक बस सेवाओं को चलाया जाएगा। दो सौ बसों में 44 वातानुकूलित बसें हैं। इनमें दो हाई-एंड-सेवाएं और 42 जनरथ एवं शताब्दी बसें हैं।

राजधानी लखनऊ से पूरब के लिए विशेष सेवाओं का संचालन कल से: दिल्ली से राजधानी लखनऊ पहुंचकर पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए शहर के चारों प्रमुख बस स्टेशनों से होली विशेष सेवाएं शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। 25 मार्च से दो अप्रैल तक होली स्पेशल सेवाएं चलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और कमता स्थित अवध बस स्टेशनों से तकरीबन 310 अतिरिक्त बसों का संचालन लखनऊ क्षेत्र करेगा।

इन बस अड्डों से एसी वॉल्वो, स्कैनिया, शताब्दी, जनरथ, पिंक के साथ-साथ साधारण बसों को भी चलाया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग खुली हुई है।

chat bot
आपका साथी