History Sheeter Vikas Dubey: लखनऊ में विकास दुबे की तलाश, परिवार के सभी लोग फरार; पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा

History Sheeter Vikas Dubey कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव में विकरु में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 02:21 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 02:21 PM (IST)
History Sheeter Vikas Dubey: लखनऊ में विकास दुबे की तलाश, परिवार के सभी लोग फरार; पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा
History Sheeter Vikas Dubey: लखनऊ में विकास दुबे की तलाश, परिवार के सभी लोग फरार; पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा

लखनऊ, जेएनएन।History Sheeter Vikas Dubey: कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के अपने गांव में विकरु में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की प्रदेश भर में तलाश तेज हो गई है। लखनऊ में भी पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर दबिश दी। लखनऊ में कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में उसका परिवार रहता है, लेकिन पुलिस टीम को भव्य बंगले में ताला लटका म‍िला।

पुलिस की टीम ने इंद्रलोक कॉलोनी में विकास दुबे के मकान की पड़ताल की। गेट पर लटका मोटा ताला तोड़कर अंदर घुसी पुलिस की टीम ने हर कमरे का ताला तोड़कर विकास दुबे को तलाशा। विकास दुबे का परिवार इंद्रलोक कॉलोनी कृष्णानगर में रहता है। इस दौरान पुलिस की टीम ने अगल-बगल के लोगों से भी विकास दुबे और उसके परिवार के लोगों के बारे में पड़ताल की। पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर घर की तलाशी ली।

विकास दुबे में तलाशी में लखनऊ की कृष्णानगर पुलिस के साथ ही एसटीएफ की टीम तथा एसीपी कृष्णानगर व एसीपी आलमबाग भी हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। यहां पर चप्पे चप्पे की तलाशी ली जा रही है। 

chat bot
आपका साथी