काशीपुराधिपति का तिलकोत्सव वैवाहिक समारोह की नींव

माघ शुक्ल पंचमी यानी वसंत पंचमी पर शास्त्रीय विधान अनुसार भोले बाबा का बरच्छा चढ़ाया गया। देवाधिदेव महादेव की झांकी सजाई गई और तिलक उत्सव मनाया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर महंत आवास पर प्रभु की पंच बदन रजत प्रतिमा का शृंगार किया गया।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 09:47 PM (IST)
काशीपुराधिपति का तिलकोत्सव वैवाहिक समारोह की नींव

लखनऊ। माघ शुक्ल पंचमी यानी वसंत पंचमी पर शास्त्रीय विधान अनुसार भोले बाबा का बरच्छा चढ़ाया गया। देवाधिदेव महादेव की झांकी सजाई गई और तिलक उत्सव मनाया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर महंत आवास पर प्रभु की पंच बदन रजत प्रतिमा का शृंगार किया गया। इसके साथ ही काशीपुराधिपति के वैवाहिक समारोह की नींव भी पड़ गई।

गोधूलि बेला में महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम् के 21 बटुकों ने मंत्रोच्चार किया। वैदिक रीति से पंच बदन प्रतिमा का विशेष षोडषोपचार पूजन किया गया। महंत डा. कुलपति तिवारी ने तिलक की रस्म पूरी की। मान्यता है कि वसंत पंचमी पर भगवान शिव का बरच्छा-तिलक किया गया। महाशिवरात्रि पर विवाह और रंगभरी एकादशी पर गवना हुआ था। महाशिवरात्रि पर मंदिर और समूची काशी में विवाह का उत्सव तो होगा ही रंगभरी एकादशी पर रजत पालकी पर माता गौरा संग पालकी पर भोले बाबा के गौना की सवारी निकलेगी।

हेरिटेज वॉक का शुभारंभ होगा

काशी में हेरिटेज वॉक का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही बनारस हेरिटेज वॉक के मामले में प्रदेश का दूसरा शहर बन जाएगा। दो साल पहले लखनऊ में हेरिटेज वॉक का शुभारंभ हो चुका है। हेरिटेज वॉक में पर्यटन विभाग के गाइड देसी-विदेशी सैलानियों को काशी के घाट संग प्राचीन मंदिर व शहर का भ्रमण कराएंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 14 फरवरी को पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी काशी में भी जोर-शोर से हो रही है। पर्यटन विभाग पहले राज्य पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए काशी में हेरिटेज वॉक का शुभारंभ कर रहा है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि अस्सी घाट से इसकी शुरुआत सुबह 6.30 बजे होगी। हेरिटेज वॉक में देसी-विदेशी सैलानियों को अस्सी घाट से हरिश्चंद्र घाट होते हुए दशाश्वमेध, मणिकार्णिका घाट किनारे बसे प्राचीन शहर, मंदिर व शाम को गंगा आरती दिखाई जाएगी। राज्य पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हेरिटेज वॉक के लिए कोई फीस नहीं लगेगी, जबकि सोमवार से इसका निर्धारित फीस देनी होगी।

आगरा होगा तीसरा हेरिटेज वॉक शहर

पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि वाराणसी के बाद आगरा में भी हेरिटेज वॉक की तैयारी चल रही है। लखनऊ, वाराणसी के बाद आगरा तीसरा हेरिटेज वॉक शहर होगा।

होटलों में मिलेगी विशेष छूट

राज्य पर्यटन दिवस पर बनारस के साथ गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र व भदौही के प्रमुख होटलों में ठहरने व खाने-पीने पर विशेष छूट दी जाएगी। रवींद्र कुमार ने बताया कि होटल प्रबंधकों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बाबत बात हुई है। होटल प्रबंधकों ने 20 से 25 फीसद तक छूट देने के लिए सहमति दी है। हालांकि, इसके लिए कोई लिखित आदेश या होटलों पर दबाव नहीं रहेगा। यह उनकी स्वेच्छा पर निर्भर होगा।

रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर स्वागत

पर्यटन विभाग द्वारा राज्य पर्यटन दिवस पर कैंट रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर काशी आने वाले सैलानियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए सुबह रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर गाइड की ड्यूटी लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी