Hello Doctor: कोरोना से बचने के लिए-काम पर कम सामान लेकर निकलें, लोगों से अधिकतम दूरी बनाये रखें

दैनिक जागरण के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में हानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण डॉ. बद्री विशाल ने पाठकों के सवालों के जवाब दिए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 05:10 PM (IST)
Hello Doctor: कोरोना से बचने के लिए-काम पर कम सामान लेकर निकलें, लोगों से अधिकतम दूरी बनाये रखें
Hello Doctor: कोरोना से बचने के लिए-काम पर कम सामान लेकर निकलें, लोगों से अधिकतम दूरी बनाये रखें

लखनऊ, जेएनएन। लॉकडाउन-फोर में छूट मिली है। मगर, बेवजह बाजार जानें से बचें। काम पर निकल रहे लोग कम सामान लेकर निकलें। मसलन, दो-तीन मोबाइल, तमाम उपकरण लेकर चलने का चलन छोड़ना होगा। कारण, जिनती अधिक वस्तुएं साथ होंगी, उनसे संक्रमण में आने का खतरा उतना की ज्यादा होगा। यह वापस जाने पर घर में भी संक्रमण का कारक बनेंगी। ऐसी ही बाहर अधिकतम दूरी के साथ न्यूनतम लोगों से मिलने का नियम बनाना होगा। इस दौरान मास्क का प्रयोग अवश्य करें। ऐसा कराने से कोरोना वायरस के संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं। यह सुझाव महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण डॉ. बद्री विशाल ने पाठकों को दिएं।

प्रश्न : क्या कोरोना सं क्रमि मरीज के संपर्क में आया मच्छर दूसरे को काटता है, तो वायरस हो सकता है।

पुनीति तिवारी, लखनऊ

उत्तर : मच्छर काटने से कोरोना फैलने की स्टडी नहीं आई है। बावजूद, डेंगू- मलेरिया बारिश में बढ़ेगा। मच्छरदानी का प्रयोग करें।

प्रश्न : खांसी के साथ् तेज बुखार आ रहा है। बलगम नहीं है, क्या कोरोना हो सकता है।

अजय, सोनभद्र

उत्तर : खांसी-बुखार है और बलगम नहीं आ रहा है। यह कोरोना के लक्षणों में से एक है। आपको सतर्क रहना होगा। समस्या बढ़ रही है तो डॉक्टर को दिखाकर जांच करा लें।

प्रश्न : 70 वर्ष उम्र है। जुकाम के साथ चेस्ट पेन है। कोरोना तो नहीं है।

जेपी तिवारी, आलमबाग

उत्तर : महामारी का दौर है। जुकाम के साथ सांस फूल रही है, तो ध्यान रखना होगा। दवा से राहत न मिलने पर डॉक्टर को दिखा लें।

प्रश्न : दो माह से गले में खराश है। सीने में जकड़न है, कोरोना तो नहीं होगा।

पंकज सिंह, प्रयाग राज

उत्तर : गले में खराश की लंबी हिस्ट्री हो गई है। कोरोना 14 दिन में अधिकतर मामलाें में स्पष्ट हो जाता है। इंफेक्शन हो सकता है। चेस्ट के डॉक्टर को दिखा लें।

प्रश्न : टायफाइड हो गया था। अब चेस्ट व बैक पेन बहुत हो रहा है। क्या हो सकता है।

धीरज, वाराणसी

उत्तर : यह शरीर पर बुखार का दुष्प्रभाव है। घर पर आराम करें। खानपान सुधारें राहत मिलेगी। दिक्कत बढ़े तो डॉक्टर से परामर्श करें।

प्रश्न : किडनी ट्रांसप्लांट का मरीज हूं। योग व रनिंग में क्या फायदेमंद रहेगा।

अमन, बलरामपुर

उत्तर : कोरोना संक्रमण काल में खुद को सुरक्षित रखना ज्यादा आवश्यक है। आपके प्रतिरोधक क्षमता घटाने की दवा चलती होगी। ऐसे में आराम करें। व्यायाम करना है तो इलाज कर रहे डॉक्टर से सुझाव लें।

प्रश्न : साल भर पहले फेफड़े का ऑपरेशन हुआ था। अब कफ बनने लगा है, कमजोरी बढ़ रही है।

ऋषभ, लखनऊ

उत्तर : यह कोरोना का लक्षण नहीं है। आप सर्जरी करने वाले डॉक्टर या फिर किसी चेस्ट फिजीशियन से संपर्क करें। जांच कराकर इलाज कराएं।

प्रश्न : दो माह से सूखी खांसी आ रही है। दवा से फायदा नहीं हो रहा है। कोरोना तो नहीं हो गया है।

अरबाज, बेनीगंज

लखनऊ : यह एलर्जी की समस्या हो सकती है। कोरोना नहीं है। डॉक्टर को दिखाकर नियमित इलााज कराएं।

प्रश्न : गले की नसों में सूजन लगती है। एक तरफ की नाक बंद हो जाती है। क्या हो सकता है।कपिल यादव, कानपुर

उत्तर : यह साइनोसाइटस की समस्या हो सकती है। एक बार ईएनटी के डॉक्टर को दिखाकर चेकअप करा लें।

प्रश्न : पेट में अक्सर दर्द होता है।। अल्ट्रासाउंड जांच में कुछ नहीं िनकलता है।

वसीम, बाराबकी

उत्तर : गैस्ट्रोइंट्राेलॉजी के डॉक्टर को दिखाएं। आवश्यता पड़ने पर इंडोस्कोपी करा लें। पेट दर्द का कारण इंफेक्शन, अपच, टीबी व कीड़ा भी हो सकता है।

प्रश्न : स्किन की एलर्जी है। बार-बार लाल दाने पड़ जाते है। काली प्रसाद, सुलतानपुर

उत्तर : एलर्जी के कारणों को पहचानें, उससे दूरी रखें। शरीरिक स्वच्छता का ध्यान रखें। अधिक समस्या होने पर स्किन के डॉक्टर को दिखा लें।

प्रश्न : गले में कफ अक्सर बना रहता है, क्या करें। कोई बचाव बताएं।

सुनीता, हरदोई

उत्तर : माैसम बदल रहा है। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन से बचें। गुनगुनाने पानी से गरारा करें, ठीक हो जाएगा।

प्रश्न : नींद की दवा लेता हूं। छोड़ाता हूं तो सिर चकराने लगता है। कैसे आदत छूटेगी।बाबा यादव, गोंडा

उत्तर : आप दवा पर न सिर्फ निर्भर हो गए हैं, बल्कि उसकी लती भी हो गए हैं। ऐसे में मनोराेग डॉक्टर से मिलें। वह समस्या का निराकरण बताएंगे।

प्रश्न : सिर दर्द करता है। कभी-कभी चक्कर आने लगता है। क्या हो सकता है।लल्लू राम, लखनऊ

उत्तर : आंखों का चेकअप करा लें। यदि रिपोर्ट सही आए तो न्यूरोलॉजी के डॉक्टर को दिखा लें।

प्रश्न : मैं राेज 10 से 12 घंटे सो रही हूं, कोई बीमारी तो नहीं पकड़ रही है।शाइस्ता अंबर, अंबेडकर नगर

उत्तर : सोने के बाद शरीर यदि स्वस्थ महसूस कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रश्न : जुकाम-बलगम दवा से ठीक हो जाता है, बाद में समस्या फिर उभर आती है। कोरोना तो नहीं है।

विवेक, निशातगंज

उत्तर : यह एलर्जी की समस्या लग रही है। कोरोना नहीं है। एक बार चेस्ट के डॉक्टर को दिखा लें। इलाज कराएं।

प्रश्न : मुुझे अस्थमा है। दवा लेने के बाद कमजोरी लगती है। उल्टी महसूस होती है, मगर होती नहीं है।रुचि -हरदोई

उत्तर: परेशान न हो। एक बार डॉक्टर से िमल लें। आपकी दवा में बदलाव किया जा सकता है।

रखें ध्यान बाहर जाते समय मास्क जरूर लगाएं बैग में सैनिटाइजर अवश्य रखें बाहर की वस्तुएं अधिक टच करने से बचें कम से कम लोगों से मिलें, एक मीटर की दूरी रखें

chat bot
आपका साथी