बरस रही आग, जनजीवन बेहाल, बांदा में पारा 44 डिग्री पहुंचा

बदनसीब बुंदेलखंड में चिलचिलाती गर्मी से चहुंओर लोग बेहाल हैं। बांदा में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। बुंदेलखंड में ज्यादातर तालाब व पोखर सूख गए हैं और कुएं जवाब दे चुके हैं।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 07:41 PM (IST)
बरस रही आग, जनजीवन बेहाल, बांदा में पारा 44 डिग्री पहुंचा
बरस रही आग, जनजीवन बेहाल, बांदा में पारा 44 डिग्री पहुंचा

लखनऊ (जेएनएन)।वैशाख में ही जेठ सी गर्मी ने उत्तर प्रदेश में जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ चले लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा डाला। दिन भर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी की वजह से मनुष्य ही नहीं बेजुबान भी गर्मी और प्यास से बेहाल रहे। कानपुर देहात में बुखार से पीडि़त किशोरी की मौत हो गई।

बदनसीब बुंदेलखंड में चिलचिलाती गर्मी से चहुंओर लोग बेहाल हैं। बांदा में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। बुंदेलखंड में ज्यादातर तालाब व पोखर सूख गए हैं और कुएं जवाब दे चुके हैं। प्यास बुझाने के लिए जानवरों को मीलों भटकना पड़ रहा है। उरई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप और गर्मी के चलते उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। महोबा में शुक्रवार को तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलती रहीं। तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया और लोग गर्मी में बेहाल दिखे। औरैया में शुक्रवार को बादल छाए रहने से धूप हल्की रही पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चित्रकूट में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन, अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस ही रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। बदली के चलते तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई है। <br /> कानपुर देहात के मलासा ब्लाक के वीवापुर में गर्मी की वजह से बीमारियां बढऩे लगी हैं। बुखार से रामपाल की पुत्री गंगा (13) की मौत हो गई जबकि कई लोग उल्टी-दस्त की बीमारियों से पीडि़त हैं। फर्रुखाबाद में तामपान में मामूली गिरावट के बावजूद उमस बढऩे से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41.8 व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कानपुर में दिन में तो तपिश से लोग जूझ ही रहे हैं, अब रातों में गर्मी बढऩे लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

chat bot
आपका साथी