Corona Vaccination in Lucknow: चौथे मॉपअप राउंड में टूटे सभी रिकार्ड, 117 फीसद टीकाकरण

10540 लोगों को कोविशील्ड व 546 लोगों को लगी कोवैक्सीन। तीसरे मॉपअप राउंड में भी सौ फीसद से अधिक टीकाकरण हुआ था। केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में नए संक्रमितों की संख्या बढऩे के बाद लखनऊ में अचानक टीकाकरण में तेजी आई है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:08 AM (IST)
Corona Vaccination in Lucknow: चौथे मॉपअप राउंड में टूटे सभी रिकार्ड, 117 फीसद टीकाकरण
9488 लक्ष्य के सापेक्ष 11086 लोगों को लगी वैक्सीन।

लखनऊ, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान के तहत छूटे स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए गुरुवार को चौथा व अंतिम मॉपअप राउंड चलाया। इस बार पूर्व में हुए वैक्सीनेशन के सारे रिकार्ड टूट गए। इस बार कुल 117 फीसद टीकाकरण हुआ। तीसरे मॉपअप राउंड में भी सौ फीसद से अधिक टीकाकरण हुआ था। केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में नए संक्रमितों की संख्या बढऩे के बाद लखनऊ में अचानक टीकाकरण में तेजी आई है।

46 केंद्रों पर बने थे 117 बूथ

गुरुवार को 46 केंद्रों पर कुल 117 बूथ बनाए गए थे। 9488 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 11086 लोगों को वैक्सीन लगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके सि‍ंंह ने बताया कि इस बार 10540 लोगों को कोविशील्ड व 546 लोगों को कोवैक्सीन लगी।

92 फीसद लोगों को लगी दूसरी डोज

इस माप अप राउंड में 6970 कर्मियों को दूसरी डोज देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 6414 लोगों को वैक्सीन लगी। वहीं, 1082 लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 4672 लोगों को वैक्सीन लगी। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वैक्सीन लगी।

टीकाकरण पर एक नजर

लक्ष्य 9488 हासिल 11086 कुल फीसद 117 कोविशील्ड 10540 को को-वैक्सीन 546

दूसरी डोज

लक्ष्य 6970 हासिल 6414 कुल फीसद 92

पहली डोज लक्ष्य 1082 हासिल 4672 कुल फीसद 432 सबसे ज्यादा टीकाकरण 809 फीसद सिविल अस्पताल में  

बुजुर्गों के टीकाकरण की तैयारियां 

प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण चार मार्च से शुरू होगा। पहले महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों को जो गंभीर रोगों से पीडि़त हैं, उन्हें टीका लगाया जाएगा। फिलहाल परिवार कल्याण विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्हें टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी