सस्ते में हज करना अब मुमकिन नहीं, विजिट वीजा पर लगी रोक Lucknow News

सऊदी हुकूमत ने लगाई बिजनेस व विजिट वीजा पर रोक । हज मुकम्मल होने के बाद मिलेगा जेद्दा व मदीना का वीजा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 08:25 AM (IST)
सस्ते में हज करना अब मुमकिन नहीं, विजिट वीजा पर लगी रोक Lucknow News
सस्ते में हज करना अब मुमकिन नहीं, विजिट वीजा पर लगी रोक Lucknow News

लखनऊ,  जेएनएन।  विजिट वीजा लेकर सऊदी अरब जाने वाले यात्री अब सस्ते में हज नहीं कर सकेंगे। सऊदी हुकूमत ने बिजनेस वीजा व विजिट वीजा पर रोक लगा दी है। इसकी वजह से हज यात्रा के दौरान किसी को जेद्दा व मदीना जाने के लिए वीजा नहीं मिल सकेगा। 

सऊदी हुकूमत ने जेद्दा व मदीना का वीजा जारी न करने का एलान किया है। साथ ही अपनी एयरलाइंस (सऊदी अरेबिया) को यह हिदायत दी है कि वह किसी भी बिजनेस व विजिट वीजा पर जेद्दा व मदीना का टिकट बुक न करे। यह रोक 12 अगस्त (हज यात्रा पूरी होने तक) के बाद हटेगी। हालांकि, सऊदी अरब ने रेयाध व दम्माम जाने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। लोग रेयाध व दम्माम के लिए वीजा हासिल कर सकते हैं। पर वह भी जेद्दा व मदीना नहीं जा सकेंगे। रास्ते में कई जगह उनको चेकिंग बैरियर से होकर गुजरना होगा। 

इसलिए निकाली यह तरकीब 

हज कमेटी से हज करने के लिए यात्रियों को करीब 2.5 लाख रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इसलिए कम कीमत में हज करने की तमन्ना पूरी करने के लिए लोगों ने यह तरकीब निकाली थी। इच्छुक लोग सऊदी अरब से विजिट वीजा हासिल करते थे, फिर जेद्दा व मदीना पहुंचकर अपने किसी रिश्तेदार के घर रुकते थे। बाद में अपने रिश्तेदार के साथ मक्का जाकर हज के अरकान पूरे कर लेते थे। ऐसा करने पर उनको हज कमेटी द्वारा निर्धारित हज यात्रा के कुल खर्च से करीब आधी कीमत में चुकी होती थी। बस उनको वीजा व एयर टिकट का ही पैसा देना होता था।

अंतिम उड़ान छह अगस्त को 

राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हज यात्रा की उड़ानों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार की दो उड़ानों से 600 यात्रियों को रवाना किया गया। इन दोनों उड़ानों में यात्रियों के साथ पांच हज सेवक भी रवाना हुए। हज यात्रा की अंतिम उड़ान छह अगस्त को रवाना होगी। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी