भूमि विवाद को लेकर महोबा में खूनी संघर्ष, दो की मौत

महोबा की शुक्रवारी बाजार में सम्पत्ति विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज़ के दौरान रामचरन निवासी नाउपुरा और सईद निवासी नैकनपुरा की मौत हो गई। दो की हालत गम्भीर है।दिनदहाड़े चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 06:05 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर महोबा में खूनी संघर्ष, दो की मौत

लखनऊ। महोबा में आज दोपहर जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवारी बाजार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में चढकर गोलीबारी कर दी। जबकि दूसरे पक्ष ने बचाव में ईट पत्थरों व लोहे के राडों से मारपीट कर उन्हें खदेड दिया। इस कांड में दोनो पक्षों के एक एक व्यक्ति की मौत हो गई दोनों ओर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज दोपहर 11 बजे महोबा में शुक्रवारी बाजार स्थित अजीज लम्बरदार के घर में अचानक दस से बारह लोग आकर ताबडतोड गोलियां चलाने लगे। इस दौरान घर के बाहर बैठे अजीज के पुत्र अतीक व शहीद को गोली लग गई। इस दौरान घर के और लोगों ने हमलावरों पर पत्थरों व डडों से हमला कर दिया। एक हमलावर रामचरन उर्फ कंचन कुशवहा को पत्थरों व लोहे के राडों से मौके पर ही मार गिराया, जबकि सज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर दूसरे पक्ष के शहीद की मौत हो गई जबकि अतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाडे हुए इस दोहरे हत्यांकाड की खबर पर एसपी केके गहलोत, अपरएसपी डा: रामयश, सीओ महोबा, चरखारी व कुलपहाड मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता अजीम ने रमजान व उसके पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी