अमरोहा में छात्रा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

अमरोहा में छेड़छाड़ से परेशान होकर जब छात्रा ने शिकायत प्रधानाचार्य से की तो आरोपी ने छात्रा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने छात्रा के शव को पेड़ से लटकाकर इसको आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। छात्रा के परिवार के लोगों ने तीन लड़कों के खिलाफ

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2015 01:12 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2015 02:27 PM (IST)
अमरोहा में छात्रा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

लखनऊ। अमरोहा में छेड़छाड़ से परेशान होकर जब छात्रा ने शिकायत प्रधानाचार्य से की तो आरोपी ने छात्रा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने छात्रा के शव को पेड़ से लटकाकर इसको आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। छात्रा के परिवार के लोगों ने तीन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है।

अमरोहा के एख गांव के फकीरा की पुत्री प्रीती कल कपिल आदर्श कालेज में पढऩे जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक लड़का उससे छेड़छाड़ करने के बाद उसका हाथ पकडऩे लगा। उसने लड़के की इस हरकत का विरोध करते हुए रास्ता बदल दिया। इसके कारण उसको कॉलेज पहुंचने में विलंब हो गया। जब प्रधानाचार्य ने देर से आने का कारण पूछा तो छात्रा ने इस घटना की जानकारी प्रधानाचार्य को दे दी। इस पर प्रधानाचार्य ने लड़के का बुलाकर डांटा। आरोप है कि इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने साथियों के साथ खेत पर कल शाम छात्रा की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। इस मामले में छात्रा के परिवार के लोगों ने गांव के ही अशोक, पवनवीर व चमन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है। उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है।

chat bot
आपका साथी