आगरा में बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या

लखनऊ। आगरा में एक युवक ने 11 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। कक्ष्

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 05:32 PM (IST)
आगरा में बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या

लखनऊ। आगरा में एक युवक ने 11 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। कक्षा छह की छात्रा की शव आज झाड़ियों में मिला।

आगरा के निबोहा थाना क्षेत्र के नीचा खेड़ा गांव में 11 वर्षीया बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बालिका कल घर के बाहर सो रही थी, इसी बीच दुष्कर्मी मौका पाकर उसको उठा ले गया। दुष्कर्म के बाद उसने बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस को आज झाड़ियों में शव होने की जानकारी मिली। इसके बाद से पुलिस की टीमें दुष्कर्मी को खोजने में लगी हैं।

chat bot
आपका साथी