बुलंदशहर में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

बुलंदशहर में तीन युवकों ने आज एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 03:15 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 03:58 PM (IST)
बुलंदशहर में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

लखनऊ। बुलंदशहर में तीन युवकों ने आज एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर के खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में आज दिन में सात वर्ष की बच्ची अपने घर के पीछे खेल रही थी। इसी बीच तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसको वहां से उठा लिया। इसके बाद तीनों बच्ची को खेत में ले गये। यहां पर इन्होंने सात वर्ष की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म कर उसको हवस का शिकार बनाया। बच्ची को छोड़कर तीनों भाग गये तो वह घायल अवस्था में खेत के बाहर आई। घरवालों ने उसके साथ दुष्कर्म की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी