नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश में दबंगों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गोंडा जिले में आज तड़के कुछ लोगों ने नवाबगंज क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ उसके घर में घुसकर दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जाते समय इन लोगों ने इसको इस बात को किसी से भी बताने पर जान

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 29 May 2015 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 11:18 AM (IST)
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दबंगों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गोंडा जिले में आज तड़के कुछ लोगों ने नवाबगंज क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ उसके घर में घुसकर दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जाते समय इन लोगों ने इसको इस बात को किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा के पुरे रामप्रसाद पुरवा के एक घर में घुस कर आज तड़के गांव के ही दो लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अब आरोपीे लड़की के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। लड़की के पिता ने गांव के चनकराम व दिनेश के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी