सपा के पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव पर धोखाधड़ी का मुकदमा

सरोजनीनगर में थाने में रिटायर्ड आइपीएस के पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट। फर्जी रजिस्‍ट्री कराकर गौरी गांव में उनकी जमीन हड़पने का लगाया आरोप।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 12:35 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 12:35 PM (IST)
सपा के पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव पर धोखाधड़ी का मुकदमा
सपा के पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव पर धोखाधड़ी का मुकदमा

लखनऊ, (जेएनएन) : सपा के पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए रिटायर्ड आइपीएस के पुत्र ने सरोजनीनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राम सूरत सोनकर के मुताबिक गोमतीनगर निवासी समीर चतुर्वेदी पूर्व आइपीएस अधिकारी स्व. एबी चतुर्वेद के बेटे हैं।

समीर के मुताबिक इनकॉन फार्मास्युटिकल के नाम से गौरी गांव में उनकी फर्म है। गौरी गांव में ही उनकी जमीन है। पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने गौरी निवासी संतोष यादव, सहदेव यादव, राजीव कुमार यादव के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 31 मार्च 2008 को उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद आठ अक्टूबर 2009 को जमीन को राम जियावन सेवा ट्रस्ट के नाम से पर ट्रांसफर कराकर दर्ज करा लिया। मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी कार्यालय में की गई। समीर ने बताया कि इसके बाद जांच हुई तो 24 अप्रैल 2018 को फर्जी दस्तावेजों को निरस्त कर उपजिलाधिकारी ने जमीन को उनके नाम से दर्ज करा दी थी। इसके बाद समीर ने पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव का इस संबंध में कहना है कि उनका ट्रस्ट से कोई मतलब नहीं है। वह किसी ट्रस्ट से जुड़े नहीं हैं। साजिशन, प्रदेश सरकार के एक मंत्री के इशारे पर फर्जी तरीके से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

chat bot
आपका साथी