सहारनपुर में डंपर-कार की भिड़ंत से कार सवार चार जिंदा जले

सहारनपुर में आज सुबह डंपर तथा कार की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसके कारण कार सवार चार लोग जिंदा जल गये। चारों की मौके पर मौत हो गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Apr 2016 01:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Apr 2016 02:21 PM (IST)
सहारनपुर में डंपर-कार की भिड़ंत से कार सवार चार जिंदा जले

लखनऊ। सहारनपुर में आज सुबह डंपर तथा कार की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसके कारण कार सवार चार लोग जिंदा जल गये। चारों की मौके पर मौत हो गई।

सहारनपुर में आज देवबंद-नांगल मार्ग पर डंपर की कार से भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी। कार सवार जान बचाकर बाहर निकलते इससे पहले ही कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक व्यक्ति की जेब से दो विजिटिंग कार्ड मिले हैं जिनपर पंजाब और हरियाणा लिखा है। हादसे के कारण घंटों जाम लगा रहा।

आज सुबह करीब दस बजे देवबंद की ओर से आई टेन कार आ रही थी। सामने से देवबंद-सहारनपुर मार्ग का चौड़ीकरण कर रही एफको इंफ्रा टेक्निकल कंपनी का डंफर आ रहा था। दोनों में जबरदस्त भिड़त हो गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार में सवार तीन लोगों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। डंफर का चालक कूदकर फरार हो गया। हादसे के कारण अफरा तफरी मच गई और जाम लग गया। इस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस ने वाहनों में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि जलकर मरे चारों कार सवारों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक के पास मिले विजिटिंग कार्ड में पंजाब और हरियाणा लिखा हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि यह लोग पंजाब या हरियाणा के हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी