UP: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के प्रबंधक ने ED से उगले कई राज, नौकरों के नाम पर हैं कई सम्पत्तियां

सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के पूर्व प्रबंधक ब्रज भवन चौबे ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ईडी से पूर्व प्रबंधक ने बताया है कि पूर्व मंत्री की कई संपत्तियां उनके दो नौकरों के नाम पर भी दर्ज हैं। इनमें कई कीमती भूखंड भी शामिल हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 09:34 AM (IST)
UP: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के प्रबंधक ने ED से उगले कई राज, नौकरों के नाम पर हैं कई सम्पत्तियां
गायत्री प्रसाद प्रजापति के पूर्व प्रबंधक ब्रज भवन चौबे ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश नें खनन घोटाले को लेकर पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के पूर्व प्रबंधक ब्रज भवन चौबे ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पूर्व प्रबंधक ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने गायत्री प्रजापति की बेनामी संपत्तियों से जुड़े कई बड़े राज उगले हैं। ईडी ने घोटाले में ब्रज भवन चौबे से दो दिन तक पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। 

सूत्रों का कहना है कि पूर्व प्रबंधक ने बताया है कि पूर्व मंत्री की कई संपत्तियां उनके चालक और दो नौकरों के नाम पर भी दर्ज हैं। इनमें कई कीमती भूखंड भी शामिल हैं। ईडी अब इन बेनामी संपत्तियों की पड़ताल में जुट गई है। ब्रज भवन पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेहद करीबी रहे हैं और पहले उनके प्रबंधक भी थे। बाद में दोनों के बीच दूरियां हो गई थीं। बीते दिनों ब्रज भवन चौबे ने पूर्व मंत्री से अपनी जान को खतरा भी जताया था। पूर्व प्रबंधक ने ईडी को करोड़ों रुपये की कुछ बेनामी संपत्तियों का ब्योरा भी सौंपा है।

chat bot
आपका साथी