पूर्व MLA के बेटे ने लाइसेंसी पिस्‍टल से खुद को मारी गोली- मौत, कुछ घंटे पहले पिता ने दी थी रैंगुलर कार Raebareli News

रायबरेली ऊंचाहार क्षेत्र के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय पाल सिंह के बेटे कुंवर अरणो राज सिंह ने बाथरूम में खुन को मार ली गोली।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 02:19 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 09:54 AM (IST)
पूर्व MLA के बेटे ने लाइसेंसी पिस्‍टल से खुद को मारी गोली- मौत, कुछ घंटे पहले पिता ने दी थी रैंगुलर कार Raebareli News
पूर्व MLA के बेटे ने लाइसेंसी पिस्‍टल से खुद को मारी गोली- मौत, कुछ घंटे पहले पिता ने दी थी रैंगुलर कार Raebareli News

रायबरेली, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जिले रायबरेली ऊंचाहार क्षेत्र के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय पाल सिंह के बेटे कुंवर अरणो राज सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। मृतक के पिता पूर्व विधायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात करीब 12 बजे बेटे ने मेरी लाइसेंसी पिस्‍टल से बाथरूम में खुद को गोली मार ली। आननफानन में उसे लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 बेटे को उपहार में दी थी रैंगुलर कार 

ऊंचाहार थानाक्षेत्र के अरखा ग्राम निवासी पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय पाल सिंह के कुंवर अरणो राज सिंह (30) इकलौते पुत्र थे। पूर्व विधायक की तहरीर के मुताबिक, बीते दिन यानी 29 दिसंबर को बेटे अरणो राज सिंह को रैंगलर कार खरीद कर उपहार स्‍वरूप दी थी। न जाने कौन सी बात को लेकर वह अवसाद एंव तनाव में था। देर रात करीब 12:30 बजे मेरे कमरे की अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्‍टल उठाकर बाथरूम में ले गया। इसके बाद एक जोरदार आवाज सुनाई दी। बेटे अरणो राज सिंह ने पिस्‍टल से दाहिनी कनवटी पर गोली मार ली थी। 

परिवार के सभी लोग उसे लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले में एसओ ऊंचाहार, धर्मेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि मृतक के पिता पूर्व विधायक की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। 

न्‍यू ईयर मनाने तीन पहले ही आया था घर 

पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अजय पाल सिंह का बेटा अरणो राज सिंह दिल्‍ली में पढ़ाई कर रहा था। न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तीन दिन पहले ही अपने घर आया था। पिता भी बेटे के घर आने पर खुश थे। इसपर बेटे को रैंगलर कार खरीद कर उपहार स्‍वरूप दी थी।

chat bot
आपका साथी