साइबर सेल फेल, जालसाजों ने कार्ड का क्लोन बनाकर पार किए खाते से पैसे

राजधानी के इलाकों में एटीएम में स्‍कीमर लगाकर जालसाज एकाउंट से निकाल रहे हैं पैसे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 08:13 AM (IST)
साइबर सेल फेल, जालसाजों ने कार्ड का क्लोन बनाकर पार किए खाते से पैसे
साइबर सेल फेल, जालसाजों ने कार्ड का क्लोन बनाकर पार किए खाते से पैसे

लखनऊ, जेएनएन।  राजधानी में  लोगों के खातों से जालसाज उनकी गाढ़ी कमाई पार कर रहे हैं। जालसाजी पर नकेल कसने के लिए बनाई गई साइबर सेल जालसाजों को पकडऩे में विफल साबित हो रही है। एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खातों में सेंध लगाने वाले नाइजीरियन गिरोह के दो युवक अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। खास बात ये है कि एक बार फिर शहर के अलग-अलग इलाकों के एटीएम में बदमाशों ने स्कीमर लगा दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

सचिवालय के वित्त विभाग में समीक्षा अधिकारी बालागंज निवासी शिवपाल राजवंशी के खाते से भी ठगों ने 42 हजार पांच सौ रुपये पार कर दिए। शिवपाल के मुताबिक उनके पास कोई फोन भी नहीं आया था और न ही उन्होंने किसी को अपने खाते की जानकारी दी थी। पीडि़त ने मिनी स्टेटमेंट निकलवाया तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। शिवपाल ने एसबीआइ के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की। इसके बाद हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आइटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। हालांकि, साइबर जालसाजों के बारे में पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी