अलर्ट : बारिश से गंगा के जलस्तर में अनवरत बढ़ोतरी

पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही मूसलधार बारिश से अनवरत बढ़ रहीं हैं गंगा। आज रात आठ बजे गंगा का जलस्तर ६७.४२ मीटर दर्ज किया गया जबकि चेतावनी बिंदु ७०.२६ मीटर है। पानी बढऩे के कारण तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रमुख घाटों का आपस में

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2015 12:33 AM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2015 04:26 PM (IST)
अलर्ट : बारिश से गंगा के जलस्तर में अनवरत बढ़ोतरी

लखनऊ। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही मूसलधार बारिश से अनवरत बढ़ रहीं हैं गंगा। आज रात आठ बजे गंगा का जलस्तर ६७.४२ मीटर दर्ज किया गया जबकि चेतावनी बिंदु ७०.२६ मीटर है। पानी बढऩे के कारण तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रमुख घाटों का आपस में संपर्क पूरी तरह टूट गया है। वाराणसी के दशाश्वमेध व शीतला घाट पर जहां गंगा आरती छत पर हो रही है, वहीं प्रयाग घाट का मंदिर बाढ़ के आगोश में है। जल आयोग की रिपोर्ट

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर और बढऩे की संभावना है। मंगलवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर ६७.१२ मीटर था। मध्याह्न १२ बजे ६७.२४ मीटर, अपराह्न तीन बजे ६७.३२ मीटर और रात आठ बजे ६७.४२ मीटर दर्ज किया गया। गंगा प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहीं हैं।

सुरक्षित ठिकाने के लिए भागदौड़

गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से प्रमुख घाटों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। गंगा में बढ़ाव देख अत्यंत निचले इलाकों के रहनवारों ने सुरक्षित ठिकाने की तलाश शुरू कर दी है। इन इलाकों में रहने वाले संभावित बाढ़ को लेकर दहशत में हैं।

जवानों को किया सतर्क

जल पुलिस के जवानों को सतर्क कर दिया गया है। गंगा किनारे गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

नाविक सावधान रहें

नाविकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नाविकों को नाव या बजड़े पर क्षमता से अधिक यात्रियों को न बिठाने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी