लोकल पर वोकल होंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, राष्ट्रीय कार्यसमिति की पहली वर्चुअल बैठक में लिया गया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोकल पर वोकल नारे को साकार करने में जुटेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 09:01 PM (IST)
लोकल पर वोकल होंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, राष्ट्रीय कार्यसमिति की पहली वर्चुअल बैठक में लिया गया संकल्प
लोकल पर वोकल होंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, राष्ट्रीय कार्यसमिति की पहली वर्चुअल बैठक में लिया गया संकल्प

लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता लोकल पर वोकल नारे को साकार करने में जुटेंगे। मोदी सरकार की वर्षगांठ पर गुरुवार से प्रदेश सभी 75 प्रशासनिक जिलों के युवाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए युवा संवाद कार्यक्रम आयाेजित किए जाएंगे। ये फैसले बुधवार को भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति की पहली वर्चुअल बैठक में लिए गए।

दोपहर करीब डेढ़ बजे कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संताेषी ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को एतिहासिक बताते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की कोरोना संकट में भूमिका को सराहा। अध्यक्षता कर रही भाजयुमाे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने आत्मनिर्भर भारत के लिए पांच निष्ठाओं समाज, संस्था, सरकार, स्वास्थ्य व सकारात्मकता को दोहराया। उन्होंने बीजेवाईएम केयर के जरिए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में सेवा कार्यों के लिए आभार जताने के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान को पूरी ताकत से चलाने का संकल्प लिया गया। समापन करते हुए युवा मोर्चा प्रभारी मुरलीधर राव ने लोकल पर वोकल का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जीजान से जुटने को कहा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

30 हजार सेक्टरों में 50 लाख मास्क व सैनिटाइजर बांटेंगे : भाजयुमो का बुधवार से दस जून तक चलने वाले अभियान के पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का संबोधन होगा, जिसे बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा सुना व शेयर किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने जिलों में होने वाली वर्चुअल बैठकों को सफल बनाने केे लिए प्रभारियों की तैनाती करने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र को घर घर पहुंचाने के साथ 30 हजार सेक्टरों में 50 लाख मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने की योजना के बारे में भी बताया। लाॅकडाउन के दौरान युवा मोर्चा द्वारा किए कार्यो को भी गिनाया।

chat bot
आपका साथी