लखनऊ में चुनावी रंजिश में हमला-फायर‍िंग, ग्राम‍िणों ने दौड़ाया तो असलहा छोड़कर भागे

राम प्रकाश ग्राम प्रधान का चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के आधार पर ही इस बारे में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:49 PM (IST)
लखनऊ में चुनावी रंजिश में हमला-फायर‍िंग, ग्राम‍िणों ने दौड़ाया तो असलहा छोड़कर भागे
गुडंबा के ककड़ेरी गांव की घटना, अज्ञात बदमाशों ने बोला था धावा।

लखनऊ, जेएनएन। गुडंबा के ककड़ेरी गांव निवासी राम प्रकाश पर शुक्रवार रात में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में राम प्रकाश घायल हो गए। आरोप है कि चुनावी रंजिश में राम प्रकाश पर हमला किया गया है। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से उनपर फायरिंग भी की।

राम प्रकाश के मुताबिक वह बुलेट से घर जा रहे थे। इसी बीच कार सवार तीन लोगों ने उनपर गोली चला दी। यही नहीं, आरोपितों ने राम प्रकाश पर हमला भी बोल दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े, जिसपर हमलावर कार समेत भाग निकले। हालांकि छीनाझपटी में बदमाश मौके पर ही असलहा छोड़ गए। राम प्रकाश ने थाने जाकर पुलिस को दो तमंचे सौंपे हैं। राम प्रकाश ग्राम प्रधान का चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के आधार पर ही इस बारे में कुछ स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी विवाद में संघर्ष, तीन घायल : सरोजनीनगर क्षेत्र के चिल्लावां में शुक्रवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान तीन लोग घायल हो गए। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर महेंद्र सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दादी का तेरहवीं संस्कार चल रहा था। इस बीच तौफीक, आमिर, सुहेल, तशबुल समेत चार अन्य लोग पहुंचे और वह पुश्तैनी मकान पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। विरोध पर धमकी दी और हमला बोल दिया। हमले के दौरान अवध लाला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी