Ayodhya Bhumi Pujan: राम तो कहीं जन्मीं सीता, भूम‍ि पूजन का दिन परिवार के लिए बन गया यादगार

Ayodhya Bhumi Pujan परिवारों का कहना था कि राम जन्मभूमि के शिलान्यास के दिन हमारे घर भी बच्चों के रूप में भगवान पधारे हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 08:31 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 02:49 PM (IST)
Ayodhya Bhumi Pujan: राम तो कहीं जन्मीं सीता, भूम‍ि पूजन का दिन परिवार के लिए बन गया यादगार
Ayodhya Bhumi Pujan: राम तो कहीं जन्मीं सीता, भूम‍ि पूजन का दिन परिवार के लिए बन गया यादगार

लखनऊ, जेएनएन। Ayodhya Bhumi Pujan: शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में बुधवार को जन्में बच्चों की माताओं की खुशी कुछ अलग ही थी। झलकारीबाई, क्वीन मेरी, डफरिन सहित कई अन्य अस्पतालों में बच्चों के जन्म पर परिवार बेहद खुश दिखाई दिए। दरअसल, इस खुशी की वजह ही कुछ खास थी, बुधवार को कई परिवारों का कहना था कि राम जन्मभूमि के शिलान्यास के दिन हमारे घर भी बच्चों के रूप में भगवान पधारे हैं। हमारे बच्चों ने अलग खुशी का अनुभव कराया। आज का दिन परिवार के लिए यादगार बन गया है। कहीं, राम तो कहीं सीता ने जन्म लिया।

झलकारीबाई में जन्मे पांच बच्चे  

झलकारीबाई अस्पताल में नेहा कश्यप ने बुधवार को सीजेरियन से बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि आज बेटे को पाकर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे सच में हमारे घर भगवान श्रीराम आए हैं। उन्होंने बेटे का नाम राम रखा।  वहीं, अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपा शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह चार सीजेरियन हुए। जिनमें दो लखनऊ, एक उन्नाव और एक बाराबंकी की महिला ने बेटों को जन्म दिया। सभी बहुत खुश थीं।

क्वीन मेरी में सात, डफरिन में 14 बच्चों ने लिया जन्म

क्वीन मेरी हॉस्पिटल में बुधवार को छह सीजेरियन व एक सामान्य डिलीवरी हुई। हॉस्पिटल की प्रवक्ता डॉ. स्मृति अग्रवाल ने बताया कि अमूमन बच्चों के जन्म पर मां व परिवार खुश होता है, मगर इस शुभ दिन बच्चों को जन्म देने वाली प्रसूताओं की खुशी देखते ही बन रही थी। वहीं, डफरिन हॉस्पिटल में एसआइसी डॉ. लिली सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में हर रोज ही सात-आठ सीजेरियन व सात-आठ नॉर्मल डिलीवरी होती हैं। बुधवार को भी करीब 14 बच्चों का जन्म हुआ। जिनमें लड़के व लड़कियां शामिल थे।

वहीं, साउथ सिटी कानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जया आनंद ने भी एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जया ने प्लांड सीजेरियन कराया था। वह भी अयोध्या में भूमि पूजन जैसे पावन दिन पर मां बनकर बहुत खुश हैं।

chat bot
आपका साथी