पूर्व पीएम शास्त्री की बहू का आरोप, कांग्रेस ने छुपाई मेरे ससुर की हत्या

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के कारणों पर विवाद तेज है। इस विवाद पर मथुरा में उनकी पुत्रवधू नीरा शास्त्री ने भी मुंह खोला है। नीरा शास्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के छोटे पुत्र स्वर्गीय अशोक शास्त्री की पत्नी हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 08:40 PM (IST)
पूर्व पीएम शास्त्री की बहू का आरोप, कांग्रेस ने छुपाई मेरे ससुर की हत्या

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के कारणों पर विवाद तेज है। इस विवाद पर मथुरा में उनकी पुत्रवधू नीरा शास्त्री ने भी मुंह खोला है। नीरा शास्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के छोटे पुत्र स्वर्गीय अशोक शास्त्री की पत्नी हैं।

नीरा शास्त्री का आरोप है कि उनके ससुर की हत्या हुई थी। स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की मौत पर रहस्य के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होने कहा कि उनकी सास ललिता शास्त्री ने बताया था कि संभवत: शास्त्रीजी को दूध में विषाक्त पदार्थ दिया गया था। सारी हकीकत उन्होंने अपने चश्मे के केस में लिखकर रख दी है, परंतु तत्कालीन सरकार उनकी मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा सकी।

नीरा शास्त्री मथुरा में पंडित राम निवास शास्त्री के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने रविवार को अड़ीग आई थीं। उन्होंने कहा आखिर उनके शव का भारत में पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया। मृत्यु के उपरांत शरीर नीला पड़ गया था, जिसे चंदन लपेटकर जनता से छिपाया था। उनके शरीर पर दो कट के निशान भी थे। कांग्रेस सरकार नहीं बता पाई कि उनकी मृत्यु क्यों और कैसे हुई। परिवार के लोग कई बार सरकार से अनुरोध कर चुके थे। बाद में आरटीआइ के माध्यम से भी जानकारी लेनी चाही, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की तथा उनके कार्यकाल में विदेशों में भारत की अच्छी छवि बनाने की बात भी कही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह नौटंकी करते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी