शिवपाल सिंह यादव को मिलेगी चुनौती, तीन अप्रैल को सहकारी ग्राम विकास बैंक सभापति का चुनाव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को इस चुनाव में चुनौती मिलने की संभावना जताई जा रही है। शिवपाल सिंह का कार्यकाल छह अप्रैल तक है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 12:44 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 12:44 PM (IST)
शिवपाल सिंह यादव को मिलेगी चुनौती, तीन अप्रैल को सहकारी ग्राम विकास बैंक सभापति का चुनाव
शिवपाल सिंह यादव को मिलेगी चुनौती, तीन अप्रैल को सहकारी ग्राम विकास बैंक सभापति का चुनाव

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की प्रबंध समिति का चुनाव कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रम में दस फरवरी को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा और सभापति का चुनाव तीन अप्रैल को किया जाएगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को इस चुनाव में चुनौती मिलने की संभावना जताई जा रही है। शिवपाल सिंह का कार्यकाल छह अप्रैल तक है। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पीके मोहान्ति ने बताया कि प्रदेश में बैंक की 323 शाखाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव 27 फरवरी को होगा। इससे पूर्व मतदाता सूचियों पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण 13 फरवरी को कर दिया जाएगा। 14 फरवरी को मतदाता सूची प्रकाशन के बाद शाखा प्रतिनिधि चुनाव को नामांकन 17 फरवरी को प्रात: दस से शाम चार बजे तक जाम होंगे। 20 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद 27 फरवरी को मतदान व मतगणना होगी।

छह अप्रैल को पूरा होगा सभापति शिवपाल की कमेटी कार्यकाल

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की कमेटी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) का कब्जा है। प्रसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कार्यकाल छह अप्रैल को पूरा होने की जानकारी प्रबंध निदेशक ने सात नवंबर 2019 को दी थी। जिसके आधार पर चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।

मोहान्ति ने बताया कि प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव एक अप्रैल को होगा। इससे पूर्व 20 मार्च को मतदाता सूची का अनंतिम प्रदर्शन और 24 मार्च को अंतिम प्रकाशन होगा। नामांकन दाखिल करने का काम 25 मार्च को पूरा होने के बाद 27 को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि तीन अप्रैल को सभापति, उपसभापति तथा अन्य समितियों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन तीन अप्रैल होगा। इसी दिन मतदाता सूचियों का प्रकाशन व नामांकन भी दाखिल होंगे।

chat bot
आपका साथी