UP News: ट्रेन में 14 घंटे यात्रा करता रहा युवक का शव, आसपास बैठे यात्र‍ियों को नहीं लगी भनक

यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गुरुवार रात 1140 बजे यशवंतपुर से रवाना हुई थी। यह ट्रेन जब शन‍िवार को कानपुर से लखनऊ के ल‍िए रवाना हुई तब साथ में यात्रा कर रहे यात्र‍ियों ने युवक को जगाने का प्रयास क‍िया तब उसकी मौत की जानकारी हुई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 07:10 AM (IST)
UP News: ट्रेन में 14 घंटे यात्रा करता रहा युवक का शव, आसपास बैठे यात्र‍ियों को नहीं लगी भनक
यशवंतपुर से लौट रहे एक युवक की ट्रेन में हो गई थी आपात स्थिति में मौत।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। यशवंतपुर से आ रही एक ट्रेन में 14 घंटे तक युवक का शव सफर करता रहा। यात्रियों को जब तक इसकी भनक लगी ट्रेन लखनऊ के करीब पहुंच चुकी थी। लखनऊ में सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। तब जाकर शव को उतारा गया। इस कारण ट्रेन एक घंटे चारबाग स्टेशन पर खड़ी रही।

ट्रेन नंबर 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गुरुवार रात 11:40 बजे यशवंतपुर से रवाना हुई थी। शनिवार रात 9:40 बजे ट्रेन नागपुर से रवाना हुई। ट्रेन की स्लीपर क्लास बाेगी एस-4 में गोंडा निवासी श्याम मनोहर सिंह (35) भी सफर रहा था। श्याम मनोहर सिंह यशवंतपुर से गोंडा अपने घर वापस लौट रहा था। इस बीच शुक्रवार को वह रात करीब 10 बजे खाना खाकर सोने चला गया।

आसपास की सीटों पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार रात 11:40 बजे जब ट्रेन बैतूल निकली तब से श्याम मनोहर सिंह के शरीर में किसी तरह की गतिविधि दिखायी नहीं दी। सुबह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन से छूटकर उरई 9:30 बजे पार हुई तब भी श्याम मनोहर सिंह की नींद नहीं खुली। इस पर आसपास की सीटों पर सफर कर रहे लोगों को कोई शक नहीं हुआ, लेकिन जब ट्रेन शन‍िवार दोपहर 12 बजे कानपुर से रवाना हुई तो यात्रियों ने श्याम मनोहर सिंह को जगाने का प्रयास किया।

यात्री हैरान हो गए कि श्याम मनोहर सिंह के शरीर में कोई हलचल ही दिखायी नहीं दी। इस पर यात्रियों ने टीटीई को सूचना दी। टीटीई की सूचना पर कंट्रोल रूम ने चारबाग स्टेशन पर जीआरपी और स्टेशन मास्टर को बताया। ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो यहां रेलवे के डाक्टर ने जांच के बाद श्याम मनोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी