फंदे पर लटका मिला महिला का शव, प‍िता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट Lucknow news

पीजीआइ थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना की घटना। पिता का आरोप मकान बनवाले के ल‍िए मांग रहे थे 15 लाख रुपये। नहीं म‍िला तो कर दी बेटी की हत्‍या।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 09:24 AM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 03:39 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, प‍िता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट Lucknow news
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, प‍िता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। पीजीआइ थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना निवासी राजन कन्नौजिया की पत्नी अनामिका का शव गुरुवार रात में फंदे पर लटका मिला। अनामिका के पिता तेलीबाग निवासी गंगाराम ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सीओ कैंट संतोष सिंह के मुताबिक आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

गंगाराम के मुताबिक पांच मार्च 2017 को उन्होंने राजन से अपनी बेटी की शादी की थी। आरोप है क‍ि दमाद राजन ने शादी के बाद कई बार रुपयोंं की ड‍ि‍मांड की। ज‍िसे उन्‍‍होंनेे समय-समय पर पूरा भी क‍िया। उन्‍‍‍‍‍हाेेंनेे एक बार दो लाख रुपये और फ‍िर एक लाख की ड‍िमांड पूरी भी की। इसके बाद राजन ने उनसे एक बार फि‍र मकान बनवाने के लिए 15 लाख रुपयों की और मांग की थी। इस पर गंगाराम ने असमर्थता जता

ते हुए कहा क‍ि इतने रुपये तो वे नहीं दे सकते हैं। इस समय वह केवल दो लाख रुपये की ही मदद कर पाएंगे। इससे बेटी के ससुराल वाले नाराज हो गए। इसके बाद से नाराज आरोपित पक्ष ने अनामिका को प्रताडि़त करना शुुुरू कर द‍िया। आरोप है कि दहेेेज के लालच में आरोपितों ने अनामिका की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी