सुलतानपुर में बाग में पड़ा मिला साधु का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्‍या की आशंका

सुलतानपुर के बल्दीराय के एंजर मजरे आक्षरपुर गांव निवासी एक साधु का शव रविवार की सुबह एक किमी दूर पड़ोसी गांव हजारी का पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर मिले चोट के कई निशान से परिवारजन हत्या की आशंका जता रहे है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 12:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 12:23 PM (IST)
सुलतानपुर में बाग में पड़ा मिला साधु का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्‍या की आशंका
सुलतानपुर में एक बाग में साधु का शव मिला।

सुलतानपुर, संवाद सूत्र। बल्दीराय के एंजर मजरे आक्षरपुर गांव निवासी एक साधु का शव रविवार की सुबह एक किमी दूर पड़ोसी गांव हजारी का पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर मिले चोट के कई निशान से परिवारजन हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

गांव निवासी बद्री प्रसाद मिश्र सांई संप्रदाय से जुड़ा था। घर से दो सौ मीटर दूर एक कुटिया बनाकर दिनभर वहां रहता था। रात में घर आकर निवास करता था। शनिवार की रात वह घर से निकला, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार में मौजूद भाई व भाभी ने सोचा कि वह कुटिया पर गया होगा। इससे उसकी खोजबीन नहीं की। रविवार की सुबह पड़ोसी गांव के ग्रामीणों ने बाग में शव पड़ा देखा तो परिवारजन को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो साधु के गले की माला, कुछ कपड़े व चप्पल रास्ते में पड़ा मिला। मृतक के भाई ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया तहरीर मिली है। गांव के तीन व्यक्तियों को नामजद किया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। आरोपितों की भी तलाश चल रही है।

दिल्ली में बच्चों के साथ रहती है पत्नी: बद्री के सांई पथ में जाने और उसकी नशेड़ीपन की आदत के बाद पत्नी रेखा दो बेटों प्रशांत व शिवशांत को लेकर करीब सात सात से दिल्ली में अलग रहती है। पत्नी और बेटों के जाने के बाद बद्री अपने भाई जगन्नाथ, राजकुमार, जयप्रकाश व भाभियों के साथ रहता था। दो भाई राजकुमार व जयप्रकाश भी परदेस में रहते है। गांव में एक भाई जगन्नाथ उसकी पत्नी और बेटा मनीष कुमार व दोनों भाइयों की पत्नियां रहती थी।

chat bot
आपका साथी