Coronavirus In UP: यूपी में कोरोना के 69 नए केस; उप मुख्यमंत्री बोले- चिंता की नहीं कोई बात, हम पूरी तरह तैयार

Coronavirus In UP उत्तर प्रदेश में कोरोना के 69 नए मरीजों की संख्या दर्ज की गई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 421 हो गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- कोरोना को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। हमारी पूरी तैयारी है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Apr 2023 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 02 Apr 2023 03:44 PM (IST)
Coronavirus In UP: यूपी में कोरोना के 69 नए केस; उप मुख्यमंत्री बोले- चिंता की नहीं कोई बात, हम पूरी तरह तैयार
Coronavirus In UP: रविवार को राज्य में कोरोना के 69 नए मरीजों की संख्या दर्ज की गई है।

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Covid-19 Update: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 69 नए मरीजों की संख्या दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए गए आंकड़ों के अनुसार, यूपी में कोरोना के सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 421 हो गई है। पिछले 24 घंट में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 44 है।

सीएम बोले- हम पूरी तरह तैयार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- कोरोना को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अन्य राज्यों में कोविड के मरीजों की संख्या ज्यादा है, यूपी में कम है। हमारी पूरी तैयारी है। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वे घरों में इलाज करा रहे हैं। खतरे की स्थिति नहीं है।

कोरोना को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अन्य राज्यों में कोविड के मरीज़ों की संख्या ज्यादा है, यूपी में कम है। हमारी पूरी तैयारी है। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वे घरों में इलाज करा रहे हैं। खतरे की स्थिति नहीं है: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रयागराज pic.twitter.com/AxnMPsyqgN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023

सिर्फ 27 प्रतिशत लोगों को लगी सतर्कता डोज

यूपी में अभी तक कुल 39.20 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें सभी आयुवर्ग के 17.69 करोड़ लोगों को पहली, 16.89 करोड़ लोगों को दूसरी और 4.60 करोड़ लोगों को सतर्कता डोज लगाई गई है। यानी दोनों टीका लगवाने वाले सिर्फ 27 प्रतिशत लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाई है।

chat bot
आपका साथी