COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में बेहद खतरनाक हो रही स्थिति, बीते 24 घंटे में 5928 नए संक्रमित

COVID-19 in UP प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 5928 नए संक्रमित मिले हैं।30 रोगियों की मौत हुई। मंगलवार को 1.79 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। अब तक कुल 3.57 करोड़ लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 08:04 AM (IST)
COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में बेहद खतरनाक हो रही स्थिति, बीते 24 घंटे में 5928 नए संक्रमित
अब एक्टिव केस की संख्या 27,509 हो गई है।

लखनऊ, जेएनएन। होली पर अन्य प्रदेश से अपने घर को लौटे लोगों के प्रवास का असर रंग दिखाने लगा है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में भीषण तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को मिली बीते 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट बेहद डराने वाली है। 24 घंटे में प्रदेश में 5928 नए संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में प‍िछले 24 घंटे में 1188 संक्रमित म‍िले हैं, जबक‍ि सात की मौत हुई है। लखनऊ में डीआरएम डॉक्टर मोनिका अग्निहोत्री सहित रेलवे के अफसर 15 कोरोना पॉजिटिव म‍िले हैं। केजीएमयू के कुलपति की र‍ि‍पोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइन के चीफ फार्मासिस्ट आरके चौधरी की कोरोना से मौत हो गई है। उन्नाव में एक न्यायाधीश उनकी पत्नी व एसडीएम सफीपुर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 5928 नए रोगी मिले, जबकि 30 मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल 13 सितंबर, 2020 को 6239 रोगी मिले थे। अब करीब सात महीने बाद इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं। अब तक एक दिन में सर्वाधिक 7103 रोगी 11 सितंबर, 2020 को मिले थे। अक्टूबर 2020 से लेकर मार्च 2021 के पहले हफ्ते तक रोगियों की संख्या में लगातार कमी आई, लेकिन इसके बाद जो संक्रमण बढ़ा, वह अब थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते एक महीने में संक्रमण की रफ्तार में 45 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1.79 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 27,509 हो गए हैं। 51 जिलों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। इन सभी जिलों में सौ से ज्यादा रोगी हो गए हैं। लखनऊ में फिर 1188 रोगी मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा 7981 मरीज अभी राजधानी में ही हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली व मुरादाबाद आदि शामिल हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6.39 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 6.03 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 3.57 करोड़ लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। 

ज्यादा रोगी मिलने से चार फीसद लुढ़का रिकवरी रेट : मार्च के पहले हफ्ते में प्रदेश का रिकवरी रेट 98.4 फीसद तक पहुंच गया था। अब पिछले एक महीने से लगातार ज्यादा मरीज मिलने के कारण इसमें चार फीसद तक क गिरावट आई है। रिकवरी रेट अब 94.3 फीसद पर पहुंच गया है। 

ज्यादा रोगी वाले पांच जिले 

जिला           मरीज 

लखनऊ       7981

प्रयागराज     2804

वाराणसी      2487

कानपुर       1414

गोरखपुर      650

जांच बढ़ी तो बढ़ती गई मरीजों की संख्या

तारीख           जांच          मरीज   

छह अप्रैल     1.79 लाख    5928

पांच अप्रैल    1.61 लाख    3999

चार अप्रैल    1.77 लाख    4164

तीन अप्रैल    1.66 लाख    3290

दो अप्रैल     1.47 लाख     2967

chat bot
आपका साथी