Corona Vaccination: चार करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर यूपी ने बनाया रिकार्ड, दूसरे नंबर पर है महाराष्ट्र

देश में अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन उप्र में लगाई गईं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 3.93 करोड़ टीके लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दिया जा रहा है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 09:27 PM (IST)
Corona Vaccination: चार करोड़ से ज्यादा टीके लगाकर यूपी ने बनाया रिकार्ड, दूसरे नंबर पर है महाराष्ट्र
तीसरे नंबर पर गुजरात में 2.93 करोड़ लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में शनिवार को टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ के पार पहुंच गया। अब तक कुल 4.03 करोड़ वैक्सीन लगाकर उप्र ने नया रिकार्ड बनाया है। देश में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने वाले इस राज्य में अब तक टीके की पहली डोज 3.38 करोड़ लोगों ने और दूसरी डोज 65.18 लाख लोगों ने लगवाई है। टीकाकरण अभियान में देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां अब तक 3.93 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। तीसरे नंबर पर गुजरात में 2.93 करोड़ लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा.अजय घई ने बताया कि शनिवार को 3.91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीका लगवाने में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बीती 21 जून को क्लस्टर माडल लागू किए जाने के साथ ही टीकाकरण अभियान में काफी तेजी आई है। प्रत्येक जिले के एक तिहाई ब्लाक में मेडिकल टीमें घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और आशा वर्कर के माध्यम से बुलावा पर्ची भेजी जा रही है।

यही कारण है कि शहरों के मुकाबले अब गांव में ज्यादा टीके लगाए जा रहे हैं और अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में युवाओं के जोश के कारण भी टीकाकरण अभियान में तेजी से आई है। एक जून से 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत हुई और अब तक सबसे ज्यादा 1.72 करोड़ टीके इस आयु वर्ग के लोगों ने लगवाए हैं। 45 से 60 वर्ष की आयु के 1.37 करोड़ और 60 वर्ष से अधिक आयु के 93.23 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक 2.30 करोड़ पुरुषों और 1.72 करोड़ महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है।

देश में सबसे ज्यादा टीके लगाने वाले पांच राज्य

राज्य          टीके लगे

यूपी            4.03 करोड़

महाराष्ट्र       3.93 करोड़

गुजरात        2.93 करोड़

राजस्थान     2.82 करोड़

कर्नाटक      2.71 करोड़ 

chat bot
आपका साथी