UP Coronavirus Cases : यूपी में कोरोना वायरस के मिले तीन नए मरीज, 128 पहुंचा आंकड़ा UP News

CoronaVirus Positive in UP उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के दस नए मरीज पाए गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 12:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 07:17 AM (IST)
UP Coronavirus Cases : यूपी में कोरोना वायरस के मिले तीन नए मरीज, 128 पहुंचा आंकड़ा UP News
UP Coronavirus Cases : यूपी में कोरोना वायरस के मिले तीन नए मरीज, 128 पहुंचा आंकड़ा UP News

लखनऊ, जेएनएन। UP Coronavirus Cases : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के दस नए मरीज पाए गए। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में 25 सैंपल की जांच के दौरान मेरठ के पांच, जौनपुर के दो और बस्ती, गाजीपुर व गाजियाबाद के एक-एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जौनपुर में जिन दो लोगों में वायरस पाया गया वे पकड़े गए जमातियों में शामिल हैं और धर्म प्रचारक हैं। इस तरह से उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 128 हो गई है। इसमें सर्वाधिक 48 नोएडा के हैं। विभिन्न अस्पतालों में 319 संदिग्ध लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 लोगों की मौत हो गई थी। 

नोएडा के 48 संक्रमित लोगों के अलावा मेरठ में 25, आगरा में 12, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 9, बरेली में छह, बुलंदशहर और जौनपुर में तीन-तीन, बस्ती, पीलीभीत, वाराणसी में दो-दो और कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, शामली, बागपत व गाजीपुर के एक-एक पॉजिटिव लोग शामिल हैं। वहीं अभी तक 2704 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं और इनमें से 2519 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है यानी इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। वहीं 198 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 17 लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि तब्लीगी मरकज में शामिल जमात के लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से बीते बुधवार को मेरठ में पाए गए एक विदेशी नागरिक जो इंडोनेशिया का रहने वाला है उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेशभर में रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से 13898 ऐसे लोग चिह्नि किए गए जो चीन सहित कोरोना वायरस से संक्रमित देशों की यात्रा कर वापस लौटे हैं। इन्हें क्वारंटाइन किया गया है अभी तक ऐसे कुल 55490 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है।

बस्ती के मृतक युवक का दोस्त भी निकला संक्रमित

कोरोना से मौत का शिकार बने बस्ती के तुरकहिया निवासी युवक का करीबी दोस्त भी संक्रमित मिला है। बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके परिवारीजन समेत सात लोगों को आइसोलेट करा दिया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि युवक के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। बस्ती में कोरोना संक्रमित एक और मरीज के पाए जाने पर जिले में खलबली मच गई है। सोमवार को बस्ती के गांधीनगर मोहल्ला निवासी युवक की कोरोना से बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई थी। 

आगे 13 दिन ज्यादा महत्वपूर्ण 

यूपी में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत और लगातार संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। आगे 13 दिन ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि देश में भी कोरोना के मरीज सैकड़ा से हजार तक पहुंचने में 12 दिन लगे थे और उसके बाद तीन दिन में यह दोगुने हो गए। यूपी देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है ,ऐसे में यहां खतरा अधिक है। अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को दूसरे राज्यों और विदेश यात्रा से आए लोगों की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एनजीओ, ग्राम प्रधान व पार्षद इत्यादि की मदद ली जाएगी । वहीं सोशल डिस्टेंसिंग पर भी सख्ती होगी। कोविड-19 अस्पताल भी पूरी तरह अलर्ट कर दिए गए हैं। त्रिस्तरीय उपचार की सुविधा की गई है। तीन नई लैब जल्द जांच शुरू करेंगी और कुल 11 लैब हो जाएंगी। नमूनों की जांच में तेजी के कारण मरीज सामने आ रहे हैं। 

डॉक्टर की कोरोना संदिग्ध मां की मौत

कानपुर शहर के नाक-कान-गला (ईएनटी) सर्जन की कोरोना संदिग्ध मां की इलाज के दौरान गुरुवार भोर मौत हो गई। वह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल परिसर स्थित कोविड-19 अस्पताल के संक्रामक रोग विभाग (एचडीयू) में भर्ती थीं। उनका नमूना जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ गया था, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि फेफड़े में इंफेक्शन और बुखार होने के कारण ही कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उनके नमूने लिए गए थे। गुरुवार भोर उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक वह अपने पुत्र के पास दिल्ली गई थीं। वहां से लौटने के बाद ही हालत बिगड़ी थी। केजीएमयू, लखनऊ से उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 

मैगलगंज के मरीज की हालत में सुधार

कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच लखनऊ से अच्छी खबर आई है। एक और मरीज की जांच में वायरस की पुष्टि नहीं हुई। अंतिम जांच के लिए उसका नमूना लिया गया है। सुबह तक जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। यदि इस जांच में भी वायरस नहीं मिलते हैं तो मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 18 मार्च को लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी 50 वर्षीय पुरुष को कोरोना संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है सभी जांचें नेगेटिव आई है। अब उसका 12 घंटे बाद दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीज को डिस्चार्ज किया जा सकता है।

मेरठ में इंडोनेशिया का जमाती कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र से आए मरीज की कड़ियां जोड़ने में लगा था कि इंडोनेशिया से मेरठ के सरधना आए एक जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। यह व्यक्ति सुभारती मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती था, जहां से सैंपल जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया था। यह निजामुद्दीन की जमात में शामिल होने के बाद 21 मार्च को यहां आया था।

विदेश से लौटे और 12,414 लोग चिह्नित

यूपी में चीन सहित कोरोना प्रभावित अन्य देशों की यात्रा से लौटे 12,414 लोगों को बुधवार को चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने 2757 ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो कोरोना मरीजों के संपर्क में थे। फिलहाल इन्हें 28 दिनों के होम क्वारंटाइन में रखने का फैसला लिया गया है।

तारीख                    संक्रमित की संख्या 7  मार्च               08 12 मार्च              11 14 मार्च              12 15 मार्च              13 17 मार्च              15 19 मार्च              19 20 मार्च               23 21 मार्च               26 22 मार्च               29 23 मार्च               33 24 मार्च               37 25 मार्च               39 26 मार्च               43 27 मार्च               51 28 मार्च               65  29 मार्च               82  30 मार्च               97 30 मार्च              103 31 मार्च              109 01अप्रैल             116 02अप्रैल             121

chat bot
आपका साथी