Covid Case In UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 992 नए केस मिले, अब कुल 4997 सक्रिय मामले

UP Coronavirus News Update यूपी में बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 77121 नमूनों की जांच की गई थी। कोरोना संक्रमित 592 मरीज इस अवधि में स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल 4997 सक्रिय केस हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM (IST)
Covid Case In UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 992 नए केस मिले, अब कुल 4997 सक्रिय मामले
Covid Case In UP: यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं।

UP Coronavirus News Update: लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus Infection) लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शनिवार को कोविड के 906 नए मरीज मिले थे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 77,121 नमूनों की जांच की गई थी। कोरोना संक्रमित 592 मरीज इस अवधि में स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल 4997 सक्रिय केस हैं।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को कोरोना टीके की सतर्कता डोज लगाने के लिए महाभियान चलाया गया। महाभियान में 15 लाख से अधिक वयस्कों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल 1.08 करोड़ लोगों ने टीके की सतर्कता डोज लगवाई है। कोरोना के बचाव के लिए देश में सर्वाधिक टीके यूपी में लगाए गए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीते 15 जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 30 सितंबर तक 12 करोड़ लोगों को सतर्कता डोज लगाई जानी है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब बीच-बीच में महाभियान चलाया जाएगा। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक 11,992 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। टीके की दोनों डोज लगवा चुके वयस्कों को अब सतर्कता डोज भी मुफ्त में लगाई जा रही है।

देश में सर्वाधिक 35.35 करोड़ टीके यूपी में लगाए गए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुल 17.30 करोड़ लोगों ने अब तक टीके की पहली डोज और 16.63 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 17.41 करोड़ और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल ने 15 करोड़ टीके लगाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी