लोकबंधु में फिर बढ़े कोरोना मरीज

लखनऊ जेएनएन। राजधानी में एल-1 ग्रेड के कोविड अस्पताल बंद होने के साथ कोरोना मरीजों की स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:12 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:12 AM (IST)
लोकबंधु में फिर बढ़े कोरोना मरीज
लोकबंधु में फिर बढ़े कोरोना मरीज

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एल-1 ग्रेड के कोविड अस्पताल बंद होने के साथ कोरोना मरीजों की संख्या का औसत 300 के आसपास बना है। इस वजह से एक बार फिर लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीज बढ़ने लगे हैं। शनिवार को यहां 40 से अधिक मरीज भर्ती थे। तीन-चार दिनों पहले भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या 20 के आसपास रह गई थी। इस दौरान बंद हुए एल-1 ग्रेड के कोविड अस्पतालों से भी कुछ मरीज यहां शिफ्ट कराए गए हैं।

लोकबंधु लेवल-2 का कोविड अस्पताल है। यहां एल-वन और एल-टू ग्रेड के करीब 200 मरीजों को रखा जाता है। आइसीयू के लिए 30 बेड आरक्षित हैं। गंभीर मरीजों के लिए 12 वेंटिलेटर भी लगाए गए हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से सभी 12 वेंटिलेटर खाली हैं। आइसीयू में भी सिर्फ एक-दो मरीज ही भर्ती थे। शनिवार को आइसीयू में भी भर्ती मरीजों की संख्या करीब 10 तक पहुंच गई है। अब मरीजों के लिए आइसीयू-वेंटिलेटर के लिए मारामारी की स्थिति भी खत्म हुई है।

chat bot
आपका साथी