किसानों के घर तक दस्तक देगी कांग्रेस, प्रशिक्षण कार्यक्रम में रणनीति पर मुहर

प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए कांग्रेस के रायबरेली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में रणनीति पर मुहर जिला और शहर अध्यक्षों को बूथ मैनेजमेंट के भी सिखाए गए गुर।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 07:54 AM (IST)
किसानों के घर तक दस्तक देगी कांग्रेस, प्रशिक्षण कार्यक्रम में रणनीति पर मुहर
किसानों के घर तक दस्तक देगी कांग्रेस, प्रशिक्षण कार्यक्रम में रणनीति पर मुहर

रायबरेली, जेएनएन। किसानों को पार्टी से जोडऩे के लिए कांग्रेस द्वारा बनाई गई रणनीति पर शीर्ष नेतृत्व के सामने भी मुहर लग गई। रायबरेली में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला और शहर अध्यक्षों को रूपरेखा समझा दी गई है कि किसानों के म़ुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के साथ ही कार्यकर्ता अब उनके घर-घर दस्तक भी देंगे। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्षों को बूथ मैनेजमेंट का पाठ यहां पढ़ाया गया। 

भुएमऊ गेस्ट हाउस में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन संयुक्त बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की मौजूदगी में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर ङ्क्षचतन हुआ। आगामी अभियानों, आंदोलनों और रणनीति पर चर्चा हुई। तय हुआ कि पार्टी पूरे सूबे में किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करेगी। जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। ब्लॉक से लेकर राजधानी तक सरकार को किसानों की बदहाली पर घेरा जाएगा। नुक्कड़ सभा, तहसीलवार कार्यक्रम के साथ हर ब्लॉक में किसानों के घरों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जाकर उनकी पीड़ा सुनेंगे। किसान मांग पत्र भरा कर किसानों की समस्याओं को भी इकठ्ठा करेंगे। इस अभियान में कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी घेराव करेंगे। आंदोलन के अंतिम चरण में लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च भी प्रस्तावित है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा भी मौजूद रहीं। 

तय हुई जवाबदेही और जिम्मेदारी 

प्रशिक्षण में कांग्रेस की विचारधारा, इतिहास, राजनीतिक दर्शन, भारतीय संस्कृति और अध्यात्म पर भी चर्चा हुई। जिला स्तर पर गठित होने वाली जिला कमेटी के पूरे ढांचे और उनकी जबाबदेही व जिम्मेदारी निर्धारित की गई। जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को बूथ स्तर पर मैनेजमेंट और कमेटियों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। 

सोशल मीडिया पर मोर्चेबंदी की तैयारी 

तीन दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस की बड़ी ङ्क्षचता के रूप में सोशल मीडिया सामने आया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला और शहर अध्यक्षों को खास तौर पर सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब देने के फंडे समझाते रहे। इसके बेहतर इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। 

chat bot
आपका साथी