भाजपा सरकार में किसान हर तरह से पीड़ित व परेशान : अजय कुमार 'लल्लू'

सीतापुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों से हालचाल जानने और किसान मांग पत्र भराने संदना गांव पहुंचे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 08:16 AM (IST)
भाजपा सरकार में किसान हर तरह से पीड़ित व परेशान : अजय कुमार 'लल्लू'
भाजपा सरकार में किसान हर तरह से पीड़ित व परेशान : अजय कुमार 'लल्लू'

सीतापुर, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान हर तरह से पीड़ित व परेशान है। सरकार उनकी आय ढाई गुना बढ़ाने का हवा में दावा कर रही है। भाजपा की यह झूठी सरकार है। एक तरफ तो यह किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात करती है, दूसरी तरफ किसानों की फसल को पशु नष्ट कर रहे। इससे राहत देने के कोई उपाय नहीं किए जा रहे। गोशाला में कोई संसाधन नहीं है। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों से हालचाल जानने और किसान मांग पत्र भराने संदना गांव पहुंचे। 

यहां उन्‍होंने कहा कि पशु हैं भी तो उनको चारा, पानी तक नसीब नहीं हो रहा। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वाले अधिकांश किसानों ने पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का दुखड़ा सुनाया। अध्यक्ष ने कहा कि वह गांव-गांव जाएंगे, किसानों से रूबरू होंगे, उनके दुख दर्द को जानेंगे। यह आवाज हम क्षेत्रीय विधायक, सासंद, डीएम के सामने उठाएंगे। तब भी अगर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो हम सब मिलकर लखनऊ में योगी सरकार का बड़े स्तर पर घेराव करेंगे। सरकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं। किसान हमारा अन्नदाता है, उसकी उपेक्षा सहन नहीं की जाएगी। कांग्रेस इसका निर्णायक हल निकालेगी।

chat bot
आपका साथी