सिपाही भर्ती दौड़ में घायल युवक की मौत

लखनऊ। झांसी में सिपाही भर्ती दौड़ में घायल हुए लखनऊ वृन्दावन कालोनी निवासी नीलेश वर्मा (26) ने म

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 11:22 PM (IST)
सिपाही भर्ती दौड़ में घायल युवक की मौत

लखनऊ। झांसी में सिपाही भर्ती दौड़ में घायल हुए लखनऊ वृन्दावन कालोनी निवासी नीलेश वर्मा (26) ने मंगलवार को ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। मूलरूप से भाटन खेड़ा, उन्नाव निवासी नीलेश अपने चचेरे भाई मनीष वर्मा के साथ वृन्दावन कालोनी सेक्टर 6ए में रह कर सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

बीते शुक्रवार नीलेश अपने दोस्त अमित यादव के साथ झासी में सिपाही भर्ती में दौड़ के लिए गया था। परिवारीजन के अनुसार दौड़ के दौरान नीलेश गिरकर घायल हो गया था। वहां उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर घरवाले शनिवार को उसे लखनऊ ले आए और तेलीबाग स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालात खराब देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। नीलेश की मां शीला और पिता रामकृष्ण का रो-रोकर बुरा हाल था। नीलेश उनकी इकलौती संतान थी।

chat bot
आपका साथी