जौनपुर में सांप्रदायिक संघर्ष, माहौल तनावपूर्ण

लखनऊ। जौनपुर के नेवढि़या थाना क्षेत्र के सरैया गांव में आज सांप्रदायिक तनाव फैल गया। मामला धर्म प

By Edited By: Publish:Sun, 06 Jul 2014 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jul 2014 04:41 PM (IST)
जौनपुर में सांप्रदायिक संघर्ष, माहौल तनावपूर्ण

लखनऊ। जौनपुर के नेवढि़या थाना क्षेत्र के सरैया गांव में आज सांप्रदायिक तनाव फैल गया। मामला धर्म परिवर्तन का बताया जा रहा है। माहौल तनावपूर्ण होते देख जिला व पुलिस प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जौनपुर के अलावा पास से जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।

जौनपुर जिले के नेवढि़या थाना क्षेत्र के सरैया गांव में इसाई मिशनरी के कुछ लोगों के आने की सूचना से वहां का माहौल कुछ गरम हो गया। इनको शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इसके बाद मिशनरी समर्थन ग्रामीण तथा शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की यह खबर फैलते ही भाजपा तथा हिन्दुवादी संगठन के अन्य लोग भी गांव में एकत्र होने लगे। इन लोगों ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसकी खबर मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर माहौल पर नियंत्रण किया। इसके बाद दोनों ओर से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिले के पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी वहीं जमे हैं। जौनपुर के बाहर से भी पुलिस बल बुलाकर वहां पर तैनात करने की तैयारी हो रही है। मिशनरी के लोगों ने कहा कि गांव में आज प्रार्थना आयोजित कराई गई थी। धर्म परिवर्तन का कोई मामला नहीं है।

chat bot
आपका साथी