Unnao : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटा में मांगी रिपोर्ट, उन्नाव की पीड़िता की हालत नाजुक

Unnao Case मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ही लखनऊ के कमिश्नर और आईजी को तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर शाम तक आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 02:26 PM (IST)
Unnao : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटा में मांगी रिपोर्ट, उन्नाव की पीड़िता की हालत नाजुक
Unnao : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटा में मांगी रिपोर्ट, उन्नाव की पीड़िता की हालत नाजुक

लखनऊ, जेएनएन। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार उन्नाव की युवती को जलाकर मारने के प्रयास पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। झारखंड दौरे पर गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की शाम तक रिपोर्ट तलब की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ही लखनऊ के कमिश्नर और आईजी को तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर शाम तक आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उन्नाव के थाना बिहार क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़िता को सरकारी खर्च पर हर संभव चिकित्सा दी जाए। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिला और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवई कर कोर्ट से प्रभावी दंड दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के कमिश्नर और आईजी को तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर आज शाम तक अपनी आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं।

पीड़िता की हालत बेहद नाजुक

उन्नाव की पीड़िता लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) में भर्ती है। करीब 90 प्रतिशत तक जली पीडि़ता मौत से संघर्ष कर रही है। यहां पर प्लास्टिक सर्जन की देखरेख में पीड़िता का इलाज हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी