मधुकर दिघे के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

लखनऊ। मेघालय के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री मधुकर दिघे के निधन पर र

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 09:27 PM (IST)
मधुकर दिघे के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

लखनऊ। मेघालय के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश सरकार के पूर्व वित्ता मंत्री मधुकर दिघे के निधन पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने शोक जताया है। शोक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आधा झंडा झुका दिया गया।

राज्यपाल राम नाईक ने रविवार को अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने कहा कि राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन में सक्रिय रहे मधुकर दिघे के निधन से समाजवादी आंदोलन की गहरी क्षति हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने भी दिघे के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश के लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दुख जताते हुए कहा है कि दिघे हमेशा अपनी ईमानदारी, सादगी व सैद्धांतिक प्रतिबद्धता के लिए याद किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी