UP Weather News: अगले चार दिन रहेगी मौसम की उठापटक, तेज हवाओं संग पड़ सकती हैं बौछारें

Uttar Pradesh Weather राजधानी सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बदली होने की संभावना है। वहीं कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि लखनऊ में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 03:32 PM (IST)
UP Weather News: अगले चार दिन रहेगी मौसम की उठापटक, तेज हवाओं संग पड़ सकती हैं बौछारें
अगले चार दिन प्रदेश में मौसम में उठापटक हो सकती है।

लखनऊ, जेएनएन। होली से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश में कहीं बदली तो कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के बौछारें पड़ने की आशंका है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले चार दिन प्रदेश में मौसम में उठापटक हो सकती है।

निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर प्रदेश पर भी पड़ेगा। शनिवार को राजधानी सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बदली होने की संभावना है। वहीं कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि लखनऊ में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 मार्च से मौसमी उठापटक की संभावना है। दो-तीन दिन गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि 24 मार्च के बाद से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम की उठापटक का असर तापमान पर पड़ने की उम्मीद कम है।

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान में वृद्धि ही दर्ज की जाएगी। मौसम में इस बदलाव के चलते प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी जबकि दक्षिण भाग में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। शुक्रवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। शाम को बदली हो गई और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो तेज हवाएं चलेंगी लेकिन मौसम शांत रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में शनिवार को भी मौसम मुख्यता साफ रहेगा। 

chat bot
आपका साथी