प्रदेश की जेल में फिर से अराजकता, बागपत व हमीरपुर में हंगामा

बागपत जिला कारागार में एक बंदी को थर्ड डिग्री दी गई। हमीरपुर जिला जेल में आज हत्या के दो आरोपी भिड़ गए। इनके बीच विवाद हुआ और फिर मामला मारपीट में बदल गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 04:01 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 04:01 PM (IST)
प्रदेश की जेल में फिर से अराजकता, बागपत व हमीरपुर में हंगामा
प्रदेश की जेल में फिर से अराजकता, बागपत व हमीरपुर में हंगामा

लखनऊ (जेएनएन)। माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद प्रदेश में जेलों की कलई खुलने लगी है। बीते दिनों उन्नाव तथा देवरिया जेल के बाद आज बागपत तथा हमीरपुर जेल में हंगामा हुआ है।

बागपत जिला कारागार में एक बंदी को थर्ड डिग्री दी गई। यहां के तीन बंदी रक्षकों पर आरोप है कि वह सभी बंदीयों से अवैध वसूली करते हैं। एक बंदी ने पैसे नहीं दिए तो उसको थर्ड डिग्री दी गई है। इसके बाद उसको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर भी उपचार के दौरान डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बंदी को मेरठ के लिए रेफर किया। इस घटना के बाद एक बार फिर यहां का जेल प्रशासन सवालों के घेरे में खड़ा हुआ है।

हमीरपुर जेल में दो गुटों में विवाद चाकू से किया घायल

हमीरपुर जिला जेल में आज हत्या के दो आरोपी भिड़ गए। इनके बीच विवाद हुआ और फिर मामला मारपीट में बदल गया। जिसमें चाकूबाजी हो गई। जिला कारागार में 302 के दो मुजरिमों में विवाद हो गया और एक कैदी ने दूसरे कैदी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों घायल कैदी को जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। किसी बात को लेकर आक्रोश में आए एक कैदी ने दूसरे कैदी बाबूराम पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल कैदी के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद जिला कारागार में हड़कंप मच गया।

पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जिला जेल का कार्यभार देख रहे एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने घायल कैदी को वापस जेल भेजा और उनका कहना है कि कैदी को चाकू नहीं चम्मच मारा है। घटना आज दिन में 12:30 बजे की है। जिला कारागार में हड़कंप मचा हुआ है और तीन थानों की फोर्स की तैनाती कर दी गई है। 

chat bot
आपका साथी