पुलिस ने मुक्त कराया बच्चा

लखनऊ। अलीगढ़ से तीन दिन पहले अपहर्त एक बच्चे को पुलिस से आज बुलंदशहर में करा लिया। अपहरणकर्ता

By Edited By: Publish:Thu, 10 Jul 2014 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jul 2014 02:53 PM (IST)
पुलिस ने मुक्त कराया बच्चा

लखनऊ। अलीगढ़ से तीन दिन पहले अपहर्त एक बच्चे को पुलिस से आज बुलंदशहर में करा लिया। अपहरणकर्ता बच्चे की रिहाई के लिए बीस लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।

अलीगढ़ व बुलंदशहर पुलिस ने आज एक संयुक्त अभियान में बच्चे को बुलंदशहर से बरामद कर लिया। एक अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार किया गया हैं,जिससे पूछताछ जारी हैं।

अलीगढ़ की विक्रम कालोनी में जादौन बिल्डर्स के पार्टनर योगेंद्र सिंह बंटी के साथ उनके साले देवेंद्र पाल सिंह भी रहते हैं,जो बंटी के कोल्ड स्टोरेज, मथुरा रोड के प्रबंधक हैं। ंमहर्षि विद्या मंदिर के कक्षा चार में पढ़ने वाला बबलू का बेटा अभय प्रताप सिंह मंगलवार शाम जब अपने घर के निकट एक पार्क में खेल रहा था, तभी बाहर सड़क पर आते ही उसे बाइक सवार दो लोग उठा कर ले गये। कुछ ही देर बाद अपहरणकर्ताओं ने बबलू को फोन पर इस अपहरण की सूचना देने के साथ बतौर फिरौती बीस लाख रुपये की डिमाड की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। इस अभियान को पुलिस ने गुप्त रखा। आज तड़के चार बजे बुलंदशहर व अलीगढ़ पुलिस ने बुलंदशहर जिले के आहर क्षेत्र से बच्चे को बरामद कर एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ता ने अपना नाम भजन लाल निवासी बहजोई जिला संभल बताया हैं। इसको भजन लाल ने अपने बहनोई हरीओम की मदद से अंजाम दिया। दोनों शहर के केला नगर क्षेत्र में फल की ठेल लगाते हैं। पुलिस दबोचे गये अभियुक्त से पूछताछ करने के साथ उसके शेष साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी