बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी नीतीश कुमार को बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एनडीए सरकार के गठन पर खुशी जताई है। सोमवार को नीतीश कुमार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की 7वीं बार शपथ लिए जाने पर सीएम योगी ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 11:07 PM (IST)
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी नीतीश कुमार को बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एनडीए सरकार के गठन पर खुशी जताई है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए कई जनसभाएं करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां सरकार गठन पर खुशी जताई है। सोमवार को नीतीश कुमार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की 7वीं बार शपथ लिए जाने पर सीएम योगी ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'लोकप्रिय जननेता श्री नीतीश कुमार जी को 7वीं बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के "अंत्योदय" का प्रण बिहार में पूर्णता की ओर अग्रसर होगा।'

लोकप्रिय जननेता श्री @NitishKumar जी को 7वीं बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के "अंत्योदय" का प्रण बिहार में पूर्णता की ओर अग्रसर होगा।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 16, 2020

बता दें कि नीतीश कुमार ने सोमवार शाम सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागु चौहान ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। भाजपा के तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब राज्य में दो उप मुख्यमंत्री एक साथ काम करेंगे। इनके अलावा जदयू के पांच, भाजपा के पांच, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के एक तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) पार्टी के एक मंत्री ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। हम के कोटे से जीतन राम मांझी के विधान पार्षद पुत्र संतोष सुमन तथा वीआइपी से मुकेश सहनी मंत्री बने हैं। 

chat bot
आपका साथी