दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप

लखनऊ। कुशीनगर में एक महिला ने मामले की विवेचना कर रहे दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By Edited By: Publish:Sat, 19 Jul 2014 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jul 2014 04:23 PM (IST)
दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप

लखनऊ। कुशीनगर में एक महिला ने मामले की विवेचना कर रहे दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दारोगा ने उसको एक होटल में पूछताछ के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया।

कुशीनगर के कसया थाने के ग्राम कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के सिसई टोला की महिला ने पूर्व में हुए दुष्कर्म के मामले की विवेचना कर रहे दारोगा पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस उच्चाधिकारियों को प्रेषित पत्र में उसने मामले की जाच कर कार्रवाई की माग की है। दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दारोगा के खिलाफ यह कार्रवाई दूसरे मामले में की गई है।

पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में महिला ने कहा कि 4 फरवरी 2013 को उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में मुकदमा कायम हुआ है। जिसकी विवेचना दारोगा तौफीक अहमद ने बीती चार जुलाई को उसे कसया के एक निजी होटल में बुलाया। पूछताछ के लिए कमरे के अंदर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायती पत्र में यह भी लिखा गया है कि प्रार्थिनी के पति उसे खोजते हुए होटल पहुंचे, फोन किया, तब दरवाजा खुला। उसने आरोप लगाया कि विवेचक ने धमकी दी है कि यदि उसने मुंह खोला तो जिंदा नहीं बचेगी। उसने लिखा है कि अगले दिन घटना की सूचना थाने पर दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 6 जुलाई को उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र लिखने के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

इस बावत अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि महिला के आरोप की जाच की जा रही है। यदि आरोप सही मिले तो कार्रवाई की जाएगी। जहा तक आरोपी दारोगा के लाइन हाजिर होने की बात है तो दूसरे मामले में यह कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी