शीला कौल के आवास पर चल रहीं तैयारियां, प्रियंका वाड्रा के यहांं रहने की चर्चा जोरों पर

पूर्व राज्यपाल के बंगले में प्रियंका वाड्रा के रहने की अटकलों के बीच मकान में हो रही साज-सज्जा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 08:19 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 08:19 AM (IST)
शीला कौल के आवास पर चल रहीं तैयारियां, प्रियंका वाड्रा के यहांं रहने की चर्चा जोरों पर
शीला कौल के आवास पर चल रहीं तैयारियां, प्रियंका वाड्रा के यहांं रहने की चर्चा जोरों पर

लखनऊ, जेएनएन।  गोखले मार्ग पर स्थित पूर्व राज्यपाल शीला कौल का घर प्रियंका वाड्रा का नया घर बनेगा? यह चर्चा हो रही है। दूसरी ओर, शीला कौल के मकान में तैयारियां जारी हैं। यहां प्रियंका के प्रतिनिधि संदीप स‍िंंह की अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

शीला कौल इंदिरा गांधी की मामी थीं। उनके पति डॉ केएन कौल वनस्पति विज्ञानी थे। उनका आवास गोखलेे मार्ग पर है। समय-समय पर प्रियंका इस बंगले में रहती रही हैं। प्रदेश कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि इसकी संभावना बहुत कम है कि वे लखनऊ में स्थाई तौर पर रहें। बच्चों की अभी पढ़ाई जारी है। 

सात कमरे के एक मंजिल के इस मकान में बने तीन कमरों का उपयोग ही प्रियंका करती हैं। उनके खानसामा फुर्सतगंज से आते हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक स‍िंंह ने बताया कि प्रियंका वाड्रा समय-समय पर इस आवास में रही हैं। वे लखनऊ आएंगी तो यहीं रुकेंगी।

गौरतलब है क‍ि शहरी आवास मंत्रालय के तहत संपदा निदेशालय ने प्रियंका गांधी को लिखे पत्र में उन्हें लोदी रोड स्थित बंगला इसलिए खाली करने के लिए कहा कि उनके पास अब विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की सुरक्षा नहीं है। आदेश में कहा गया है, 'गृह मामलों के मंत्रालय द्वारा एसपीजी सुरक्षा और जेड+ सुरक्षा कवर को वापस लेने के बाद, अब आपको सुरक्षा के आधार पर सरकारी आवास के आवंटन का प्रावधान नहीं है। इसलिए एक जुलाई से इसे रद्द किया जाता है। नियम के मुताबिक आपको एक महीने की छूट दी जाती है।'

chat bot
आपका साथी