UP Election 2022: लखनऊ की इस विधानसभा सीट पर बसपा की नजर, बनाई ये खास रणनीति; पढ़ें- विस्तृत रिपोर्ट

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। वहीं राजधानी लखनऊ में उत्तर विधानसभा सीट को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने खास रणनीति बनाई है। क्योंकि यहां पर दलित वोटर 90 हजार के करीब हैं।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 10:44 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 02:09 PM (IST)
UP Election 2022: लखनऊ की इस विधानसभा सीट पर बसपा की नजर, बनाई ये खास रणनीति; पढ़ें- विस्तृत रिपोर्ट
लखनऊ की उत्तर विधानसभा सीट को लेकर बसपा अलग रणनीति बनाने में जुटी है

लखनऊ, [पुलक त्रिपाठी]। चुनावी बिगुल फुंक चुका है। 2022 में जीत को लेकर पार्टी प्रत्याशियों में आर पार की लड़ाई होने को है। इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अपने वार प्लान का खाका तैयार कर चुकी है। चुनावी लड़ाई की इस कड़ी में लखनऊ की उत्तर विधान सभा की सीट भी बेहद अहम है। यहां बीएसपी ने अपनी जमीन तैयार करने के लिए विपक्षियों को चारों खाने चित करने का दांव खेला है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अभी कुछ न कहते हुए मिशन जारी रखने की बात कही जा रही है, मगर स्थानीय लोगो के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र में किए जा रहे जनसंपर्क की जमीनी हकीकत इस ओर साफ बयान की हाथी इस बार फुलफार्म में है। 

उत्तर विधा सभा क्षेत्र को अलग अलग नजरिए से देखा जा रहा है। क्षेत्र में मुस्लिम वोटरों की संख्या अधिक है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएसपी की ओर से अभी मुस्लिम उम्मीदवार सरवर मलिक को उतारे जाने की बात है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसी आधार पर क्षेत्र में कसरत की जा रही है। इसके अलावा दलित वोटरों को पार्टी के वोट बताए जा रहे हैं। इसके अलावा ब्राह्मण मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए भी पार्टी ने युद्ध स्तर पर ताकत झाेंकनी शुरू कर दी है।

कार्यकर्ताओं का मानना है की ब्राह्मण वोटर इस बार बहुजन समाज पार्टी के साथ हैं। उन्हें इस बात का आभास है कि ब्राह्मण समाज का हित बहुजन समाज पार्टी की सरकार में संभव है। इसे गणित मान पार्टी कार्यकर्ता ब्राह्मण वोटरों को भी रिझाने में जुटे हैं। पार्टी उम्मीदवार सरवर मलिक ने बताया कि इसी मिशन के तहत वो रोजाना पलटन कटरा, हुसैनाबाद, मड़ियांव गांव, घासमंडी और बाबूगंज इलाके में नियमित जनसंपर्क जारी है। इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।

उत्तर विधान सभा में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रः उत्तर विधान सभा में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में खदरा, फैजुल्लागंज, हुसैनाबाद, मुफ्तीगंज, मुसाहिबगंज, डालीगंज, सियादतनगर हैं।

विधानसभा में वोटरों की संख्या  कुल वोटरों की संख्या         4 लाख 36 हजार मुस्लिम वोटरों की संख्या     एक लाख 45 हजार ब्राह्मण वोटरों की संख्या      68 हजार दलित वोटरों की संख्या       90 हजार अन्य: शेष

chat bot
आपका साथी